फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   -- पांच समाचार --

-- पांच समाचार --

Mon, 24 Jul 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
-- पांच समाचार --
अंबाला सिटी। नगरपालिका सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान संतराम सौदा ने बताया कि अदालत नगर निगम अंबाला को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2008-2911 की एलटीसी प्रदान करने बारे आदेश दिए थे। इसमें कहा गया था कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छह सप्ताह के अंदर एलटीसी का भुगतान किया जाए, लेकिन आठ सप्ताह बीत चुके है। अभी तक नगर निगम अंबाला द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एलटीसी का भुगतान नहीं किया गया, जोकि आदेशों की अवमानना है। इसके चलते सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ में रोष है। प्रधान संतराम सौदा ने कहा कि जल्द से जल्द सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2008-2011 की एलटीसी प्रदान की जाए।
विज्ञापन


घर में घुसकर एटीएम व अन्य सामान चोरी किया
अंबाला सिटी। रविवार देर रात चोर ने घर में घुसकर एटीएम सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक रामदेव ने बताया कि वह अपने घर पर थे कि इसी दौरान एक चोर उनके घर में घुस गया। चोर ने घर से एटीएम, कपड़े व मोबाइल चोरी किया है। उसके शोर मचाने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमर तरुण शाखा व आर्य युवक परिषद ने किया पौधरोपण
अंबाला सिटी। अमर तरुण शाखा ने आर्य युवक परिषद के सहयोग से नीलकंठ मंदिर सेक्टर 7 के सामने वाले पार्क में पौधरोपण किया। पौधरोपण में मुख्य अतिथि सिटी विधायक असीम गोयल रहे। इस दौरान पार्क में नौ पौधे लगाए गये। विधायक ने जामुन व नीम के वृक्ष के लाभों के बारे में सभी को बताया। कार्यक्रम में रितेश गोयल, अमित जैन सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, सुरिंदर खुराना, संजीव ठाकुर, रोहित वालिया, कारण सरना, डा. राजपाल बहल, रोशन छाबड़ा, आर्य युवक परिषद से डा. नरेंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, नवनीत गुप्ता, रजनीश भल्ला, विनय भोला, विशाल गुप्ता, गुरमीत संधु, आदित्य बत्रा, दीपक डाबर, सविता गुप्ता, सुमित, प्रो. गोबर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल झगड़े का विवाद एएसपी दरबार में
अंबाला सिटी। सिटी में चल रहा केबल विवाद सोमवार को एएसपी नीतिका गहलोत के दरबार में पहुुंच गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों को बुलाया गया और उनकी बात सुनी। इस दौरान मौजूद बलदेव नगर चौकी प्रभारी ने अधिकारी को दोनों पक्षों की शिकायतों को रखा। इस पर अधिकारी नीतिका गहलोत ने जांच के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।


छात्रा को भगाने पर मामला दर्ज
अंबाला कैंट। पुलिस ने एक छात्रा को भगाने के आरोप में युवक पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी पंद्रह जुलाई को राजकीय कालेज में गई थी। इसी दौरान एक युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed