{"_id":"593ae56b4f1c1b4d658b4598","slug":"131497032043-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो की मौत
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से दो की मौत
नारायणगढ़। कालाअंब की एक फैक्ट्री में काम करने वाले दो कर्मियों की बिजली का करंट लगने से मौत ही गई है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालाअंब की एक फैक्ट्री में काम कर रहे दो प्रवासी मजदूर जगत सिंह व सुनील कुमार फैक्ट्री में में काम कर रहे थे। इसी दौरान जब वे काम कर रहे थे, तो अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आ गए। इस पर दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत ही सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने दोनों का चेकअप किया, जबकि दोनों को मृत घोषित कर दिया। हिमाचल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम नाहन अस्पताल में कराया जाएगा।