{"_id":"5c1bf076bdec2256eb0d11c0","slug":"121545334902-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-कैथल नेशनल हाईवे पर आने वाले 34 निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया 15 दिन में होगी पूरी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-कैथल नेशनल हाईवे पर आने वाले 34 निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया 15 दिन में होगी पूरी : डीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-कैथल नेशनल हाईवे पर 34 निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया 15 दिन में होगी : डीसी
वीडियो कांफ्रेंस में मुख्य सचिव ढेसी को बराड़ ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिले में निर्माणाधीन रेलवे और सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इसमें राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग एवं हाईवे मंत्रालय के सचिव सहित केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी शामिल हुए। डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने अंबाला से जुड़ी परियोजनाओं की जानकारी दी।
ढेसी ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक सहयोग सुनिश्चित करें। अंबाला-कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बराड़ ने बताया कि अंबाला-कैथल राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जिले की सीमा में अधिकतर कार्य पूरा किया जा चुका है। इस मार्ग पर आने वाले 34 निर्माणों को हटाने की प्रक्रिया भी 15 दिन में पूरी कर ली जाएगी। जिला प्रशासन इस परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी तथा निर्माण कंपनी को सभी आवश्यक प्रशासनिक सहयोग समय पर उपलब्ध करवा रहा है।
केंद्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि अंबाला-कैथल मार्ग का निर्माण अंतिम चरण में है और राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के अधिकारी शेष कार्य को भी विशेष प्राथमिकता और तीव्र गति से पूरा करें। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला-कैथल ही नहीं बल्कि अंबाला से हिसार, अंबाला से जींद, अंबाला से सिरसा तक के मार्ग को भी सुगम बनाने में सहयोगी होगा। जिला प्रशासन की ओर से वीडियो कांफ्रेंस में मंडल वन अधिकारी हैरतजीत कौर, नगराधीश सुशील कुमार और लोक निर्माण, रेलवे तथा राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।