फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   24 को सीएम चौड़मस्तपुर में करेंगे 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

24 को सीएम चौड़मस्तपुर में करेंगे 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
24 को सीएम चौड़मस्तपुर में करेंगे 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
24 को सीएम चौड़मस्तपुर में करेंगे 100 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
विज्ञापन

फोटो नंबर------4
विधायक और डीसी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल और डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार को चौड़मस्तपुर में 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ एसपी आस्था मोदी, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारी 22 दिसंबर तक पूरी कर लें। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित की जाने वाली जनसभा के स्थल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का भी अवलोकन किया।

गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री इस दिन अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री चौड़मस्तपुर में 5 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनाए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। अंबाला शहर में 78.94 करोड़ रुपये की लगात से बनने वाले लघु सचिवालय की आधारशिला रखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 13 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से गांव लखनौर साहिब में बनने वाले माता गुजर कौर वीएलडी कॉलेज का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा प्रेमनगर क्षेत्र में 2.50 करोड़ की लागत से स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री चौड़मस्तपुर में आयोजन स्थल पर करेंगे। मौके पर विधायक के साथ संजीव टोनी, मनप्रीत सिंह युवा मंडल अध्यक्ष बलाना, हरप्रीत अग्रवाल, हितेष जैन महामंत्री, सरपंच जगतार सिंह, गुरतार सिंह, गुरप्रीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed