{"_id":"5b54d6dd4f1c1b47748b663b","slug":"121532286685-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में खंभे से लटका सफाईकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में खंभे से लटका सफाईकर्मी का शव
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर के जंडली में कौलां गांव में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में निगम में डीसी रेट पर कार्यरत सफाई कर्मी का शव बिजली के खंभे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार सुबह कुछ बच्चे गांव में एक मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए सुबह करीब साढ़े 8 बजे पहुंचे तो उन्होंने एक व्यक्ति का शव बिजली के खंभे से लटका देख 100 नंबर पर पुलिस को सूचित किया। घटना की भनक लगते ही व्यक्ति के परिजन व गांववासी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय जसबीर के तौर पर हुई। जसबीर का अपना घर शहर के निकटवर्ती गांव कपूरी में है। वह 4-5 वर्ष पहले ही कपूरी से जंडली में आकर बस गया। जसबीर के परिजनों ने बताया कि वह शहर नगर निगम में डीसी रेट पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। इन दिनों उसकी ड्यूटी दुर्गानगर एरिया में थी। रविवार सुबह उन्हें पुलिस द्वारा सूचना मिली कि जसबीर का शव बिजली के खंभे पर लटका पड़ा है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां दो गिलास, एक शराब की बोतल व जसबीर की साइकिल पड़ी थी। परिजनों ने बताया कि जसबीर कभी-कभी शराब पीता था, लेकिन वह शराब का आदि नहीं था।
जसबीर के तीन भाइयों का पहले हो चुका है देहांत
जसबीर के परिजनों ने बताया कि जसबीर के तीन और भाई थे। उन्होंने बताया कि तीनों भाइयों में से एक की मौत गोलियां खाने से हुई। एक की मौत एक्सीडेंट में और एक भाई का मर्डर हुआ था। उन्होंने बताया कि जसबीर के पिता का भी देहांत हो चुका है और गांव कपूरी में उसकी वृद्ध मां अपने तीनों बेटों के बच्चों और बहुओं के साथ रहती है। परिजनों ने बताया कि जसबीर अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गया है जिनमें दो लड़कियां और दो लड़के हैं।
विज्ञापन
तीन दिन से था गैर हाजिर
रविवार को सिविल अस्पताल पहुंचे नगर निगम में कार्यरत दारौगा तरसेम लाल ने बताया कि जसबीर पिछले दो-तीन दिन से काम पर भी नहीं आया था वह गैर हाजिर चल रहा था। वहीं, परिजनों ने बताया कि जसबीर शनिवार शाम पांच बजे घर से निकला था और उसके बाद रात तक घर न पहुंचने पर उसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उसके मोबाइल पर फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने रविवार सुबह जसबीर के दोस्तों से जब उसके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8 बजे माता रानी चौक पर खड़ा था।
मृतक जसबीर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को जसबीर के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया है।
- सुरेश कुमार, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज, अंबाला सिटी।