{"_id":"5a108afd4f1c1b78548bddae","slug":"121511033597-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेशन जज ने किया सुधार गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेशन जज ने किया सुधार गृह का निरीक्षण
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेशन जज ने सुधार गृह का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सेशन जज विक्रम अग्रवाल ने सुधार गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला की सचिव मधुलिका भी उपस्थित रही। सेशन जज ने सुधारगृह में रह रहे नाबालिगों से बातचीत की व उनकी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने रसोई घर का भी निरीक्षण किया। सुधारगृह में करीब 127 नाबालिग थे। इस दौरान सेशन जज ने उन सब का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सही राह पर चलने की शिक्षा दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सेशन जज ने बच्चों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली कानूनी सेवाओं की भी जानकारी दी। सचिव मधुलिका ने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी दिवस के उपलक्ष्य में अधिवक्ता विशाल मित्तल ने जुवेनाइल के लिए 10 से 17 नवंबर तक कानूनी साक्षरता शिविर लगाया और साक्षरता सामग्री वितरित की। अधिवक्ता शिवकुमार मारकंडेय ने जीएसएसएस, मॉडल टाउन में कानूनी साक्षरता शिविर लगाया और बच्चों को प्रदान की जाने वाली कानूनी सेवाओं की जानकारी दी।