फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   तीज पर अन्य कार्यक्रम-----

तीज पर अन्य कार्यक्रम-----

Wed, 26 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
तीज पर अन्य कार्यक्रम-----
अंबाला कैंट। शमा रानी दयानंद पब्लिक स्कूल किंडरगारटन में हरियाली तीज पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र रंग-बिरंगी वेषभूषा पहनकर स्कूल में पहुंचे। जहां छात्रों ने झूला झूलकर खूब आनंद उठाया। इसके साथ ही छात्रों ने तीज से संबंधित गीत गाकर सबका मनोरंजन भी किया। प्रधानाचार्य प्रवीण मल्हन ने बच्चों को श्रावण मास से जुड़े इस तीज के पर्व के ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सिटी स्थित पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में प्राइमरी कक्षा के छात्रों के लिए तीज पर्व के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मनोरंजन किया व झूला झूलते हुए खूब आनंद उठाया। छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों मेें मेंहदी लगाई व चूड़ियां पहनाई। प्रधान रतनचंद जैन व प्रधानाचार्य ज्योत्सना सचदेवा ने बच्चों व अध्यापक वर्ग को तीज की बधाई देते हुए उनके महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

सोहन लाल डीएवी स्कूल में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में झूला मेकिंग व झूला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने लकड़ी, तार, गत्ता, थर्मोकोल, रंग बिरंगे कागज, सितारे, मोती, फूल, सजावटी सामान का प्रयोग करके झूले बनाए। इसके साथ ही छात्रों ने गानों व नृत्य के द्वारा सबका मनोरंजन किया। स्कूल प्रिंसिपल अनिता चोपड़ा ने छात्रों के द्वारा बनाई गए कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिता में विजयी रहे छात्रों के नाम बताए व उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य रेखा वर्मा की अध्यक्षता में हरियाली तीज का पर्व मनाया गया। पर्व में कक्षा नर्सरी से लेकर दूूसरी तक के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य ने बताते हुए कहा कि ऐपल हाउस से तरूणिमा व मिताली ने प्रथम स्थान, रोहिणी हाउस से मोनिका व आकांक्षा ने द्वितीय स्थान, भास्कर व इंसत हाउस से रुचि, तानिया व अनुषा व आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अग्रवाल महिला क्लब की ओर से तीज का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधान कविता बंसल व सचिव रेणु गुप्ता ने तीज की महत्वता के बारे में बताया। सचिव रेणु गुप्ता ने बताया कि संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों व लोगों की सहायता के लिए नए प्रोजेक्टों का आरंभ किया जाएगा। मौके पर संजुला मित्तल, पूनम गुप्ता, रीचा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, सीमा गुप्ता, शालिनी गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।

- एसआरएम ग्लोबल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट व बिरखा राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सीएमडी डॉ. रोशन लाल जिंदल व चेयरमैन रितु जिंदल ने कालेज परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ. ऊषा सिंघल ने पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed