{"_id":"59457aed4f1c1b8e7d8b45b4","slug":"121497725677-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मामला पंचकूला अस्पताल से फरार हुए आरोपी युवक का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- मामला पंचकूला अस्पताल से फरार हुए आरोपी युवक का
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक दर्जन से ज्यादा मामलों में नामजद था दीपक
अंबाला सिटी। शनिवार पंचकूला में अस्पताल परिसर से फरार हुआ आरोपी भिवानी निवासी 23 वर्षीय दीपक पर डकैती, लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे 15 केस दर्ज हैं। अपराधी दीपक ने पुलिस की आंखों में मिर्ची डालकर वारदात को अंजाम दिया और पंचकूला से भाग निकला। दीपक भिवानी का रहने वाला था और उस पर भिवानी के अलावा अंबाला, गुड़गांव आदि कई जिलों में डकैती, लूट, चोरी व आर्म्स एक्ट के पंद्रह से अधिक केस दर्ज थे। दीपक अंबाला सेंट्रल जेल में बंद था। उसे 13 जून को भिवानी पेशी पर ले जाया गया था और इसके बाद 14 जून को उसे पंचकूला पेशी पर ले जाया गया था। उसने इसी बीच भागने की प्लानिंग रची। दीपक के दाएं घुटने में कुछ परेशानी थी जिसके चलते उसे अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल भेजा गया था, जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। वहां डाक्टरों ने उसे एमआरआई करवाने के लिए कहा जो सेक्टर-6 पंचकूला स्थित अस्पताल में होनी थी। पंचकूला पुलिस उसे सेक्टर-6 अस्पताल में शनिवार एमआरआई के लिए ले गई जहां पहले से ही उसके कुछ अन्य साथी मौजूद थे। दीपक ने पुलिस की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका जिसके बाद वह अपने साथियों की मदद से बाइक पर फरार हो गया।
डॉक्टर के खिलाफ हो सकती जांच
महज 23 वर्षीय दीपक के घुटने की एमआरआई करवाने की रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर के खिलाफ जांच हो सकती है। मामले की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि दीपक के घुटने में यदि कोई तकलीफ थी और उसके लिए एमआरआई कराने की जरूरत थी तो फिर वह पुलिस से उलझकर इतनी तेज आखिर कैसे भाग निकला।