फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दो दुकानों के शटर उखाड़कर नकदी चोरी

दो दुकानों के शटर उखाड़कर नकदी चोरी

Sun, 11 Jun 2017 08:23 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
दो दुकानों के शटर उखाड़कर नकदी चोरी
मुलाना। शनिवार देर रात बराड़ा दोसड़का मार्ग पर स्थित होली अड्डे पर चोरों ने दो दुकानों के शटर उखाड़ कर हजारों रुपयेे के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदारों ने मुलाना पुलिस को शिकायत दी है। मारकंडा मोटर वर्कशाप के मालिक रोमी वासी गगनपुर ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार रात भी वह दुकान को ताला लगाकर घर चला गया। सुबह लगभग चार बजे उसे फोन पर सूचना मिली कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ हैं। रोमी तुरंत आनन फानन में अपनी दुकान पर पहुंचा, जहां पर उसकी दुकान का शटर चोरों ने उखाड़ हुआ था। अंदर देखने के बाद रोमी को पता चला कि चोरों ने उसकी दुकान से दो पेटी मोबिल ऑयल, औजारों का बक्सा व गल्ले में पड़ी लगभग पांच सौ रुपये नकदी गायब थी। रोमी के अनुसार उसके चोरी हुए सामान की कीमत लगभग बारह हजार रुपये हैं। दूसरी ओर चोरों ने एक जूस कार्नर को निशाना बनाया। जूस कार्नर के मालिक जसविंद्र ने बताया कि चोर उसकी दुकान से एक इन्वर्टर, एक बैटरी लगभग एक हजार रुपये नकदी व कुछ कोल्ड ड्रिंक चोरी कर ले गए। जसविन्द्र के अनुसार उसे लगभग बीस हजार रुपये का नुकसान हुआ हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed