फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   116 colonies of the cantonment will be legal

Ambala News: छावनी की 116 कॉलोनियां होंगी वैध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
116 colonies of the cantonment will be legal
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला छावनी में कोई भी अवैध कॉलोनी नहीं रहेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 116 अवैध कॉलोनियों का खाका नगर परिषद की ओर से तैयार किया जा रहा है, जिससे कि अवैध का ठप्पा हट जाए और इन कॉलोनी के हजारों वासियों को भी वैध की सौगात मिल सके।
यह कार्रवाई सरकार के निर्देश पर की जा रही है। नगर परिषद ने तेजी से इस योजना पर कार्य शुरु कर दिया है। बाकायदा इसके लिए 20 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर इसका खाका तैयार कर रहे हैं और फिर यह जानकारी पोर्टल पर भी अपडेट कर रहे हैं, जिससे कि प्रस्ताव तैयार करते हुए किसी प्रकार की कोई खामी न रह जाए। इसमें कॉलोनियों का क्षेत्रफल व जनसंख्या को आधार बनाया है।
विज्ञापन

अवैध का ठप्पा हटने से यह कॉलोनियों नगर परिषद के अधीन आ जाएंगी। फिर इनमें भी विकास कार्य आरंभ किए जाएंगे। कॉलोनियाें के मकानों की रजिस्ट्रियां हो सकेंगी। इसी प्रकार सड़कों, बिजली व पानी आदि की सुविधा सहित जो भी सरकारी योजनाओं का लाभ होगा,वो कॉलोनी वासियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खसरा नंबर के आधार पर कार्रवाई
116 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया खसरा नंबर के आधार पर की जा रही है। इसमें बब्याल की महाराणा प्रताप कॉलोनी, करधान,शाहपुर,घसीटपुर और नन्हेड़ा की सोनिया कॉलोनी, अमरनगर, खोजकीपुर, नग्गल, अशोक नगर, दलीपगढ़, बब्बयाल, डिफेंस कॉलोनी,टुंडला, कलरेहड़ी,डिफेंस एंकलेव बोह, दुर्गा नगर, राजेंद्रा नगर, राजेंद्रा पार्क कॉलोनी, इंद्रपुरी,कबीर नगर, महेशनगर,मोहन नगर, निर्मल विहार कॉलोनी,ओम धाम नगर, पूजा विहार,सलाहरेहड़ी, खोजकीपुर, पूजा विहार,प्रभु प्रेम पुरम,राम किशन कॉलोनी, राम नगर, रानी बाग कॉलोनी, रविदास नगर, शक्ति नगर, सुंदर नगर, करदा नगर कॉलोनी, मच्छौंडा और टैगोर गार्डन अन्य क्षेत्रों को शामिल किया है।
सात कॉलोनियां हुई थी वैध

पहले नगर परिषद द्वारा मान्यता के लिए भेजे गए प्रस्ताव के तहत सात कॉलोनियों को सरकार ने वैध घोषित किया था। इसमें बब्याल की निर्मल कॉलोनी का 3.89 एकड़ क्षेत्र, बब्याल की सतनाम कॉलोनी का 8.82 एकड़, करधान व नग्गल के गणेश विहार का 10.47 एकड़, मच्छौंडा में न्यू चंद्रपुरी कॉलोनी का 9.50 एकड़, कलरेहड़ी व टुंडला की महावीर कॉलोनी का 46.20 एकड़, बेगमपुर और नन्हेड़ा की चंद्रपुरी कॉलोनी का 50.50 एकड़ और नग्गल क्षेत्र में शक्ति नगर एक्सटेंशन का 5.14 एकड़ क्षेत्र शामिल है।

वर्जन
सरकार के निर्देशानुसार अंबाला छावनी की लगभग 116 कॉलोनियों का डाटा तैयार किया जा रहा है, जोकि मान्यता के लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके सरकार के पास भेजा जाएगा ताकि यहां के लोगों को भी विकास कार्याें की सौगात व मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed