{"_id":"5c2e665abdec22570d2dddbc","slug":"11546544730-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल नर्सरियों में खेल उपकरण के लिए 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल नर्सरियों में खेल उपकरण के लिए 1
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल नर्सरियों में उपकरणों के लिए 18 लाख की मंजूरी का इंतजार
विभाग ने डीसी को भेजी फाइल, खेल उपकरण मिलने से बेहतर होगी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जिले में खेल विभाग द्वारा खोली गईं बीस खेल नर्सरियों को मिलने वाली 18 लाख रुपये की राशि को मंजूरी का इंतजार है। इसकी फाइल डीसी की टेबल पर है और उम्मीद है कि जल्द ही यह फाइल ओके होगी और खेल नर्सरियों को उपकरण मिलने का रास्ता साफ होगा। पिछले काफी समय से खेल नर्सरियां उपकरण का इंतजार कर रही हैं।
उल्लेखनीय है कि खेल विभाग ने प्रदेश के हर जिला सहित अंबाला में बीस खेल नर्सरियां (दस लड़के व दस लड़कियां) खोली हैं। इनको एक-एक लाख की राशि खेल उपकरण खरीदने के लिए दी जानी है। उल्लेखनीय है कि तीरंदाजी के लिए डीएवी पब्लिक स्कूल सिटी व एसडी विद्या स्कूल कैंट, एथलेटिक्स में पैरामाउंट स्कूल सिटी व मॉडर्न एजुकेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अधोया, बॉक्सिंग में डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिटी, फुटबॉल में मिक्की मॉडल स्कूल कैंट, एसडी विद्या स्कूल कैंट, हैंडबॉल में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूरेवाला व अंबाला पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गणेश विहार अंबाला, हॉकी में नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला अंबाला, कबड्डी व खो-खो में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनाना नारायणगढ़ व राजकीय उच्च विद्यालय खानपुर ब्राह्मणा अंबाला, तैराकी में इंडियन पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट, वालीबॉल के लिए पीकेआर जैन वाटिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिटी, डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट, कुश्ती राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाहा में दी गई हैं।
कोट
खेल विभाग ने 18 लाख की राशि खेल नर्सरियों को उपकरण खरीदने के लिए तय की है। यह फाइल डीसी अंबाला के पास भेजी है, जिसके जल्द ही ओके होने के बाद खेल नर्सरियों को राशि अलाट की जाएगी।
विज्ञापन
-अरुणकांत, उपनिदेशक, खेल विभाग।