{"_id":"5bba5965867a55687a687b15","slug":"11538939237-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की वोट कटवाना, अपनी बनवाना : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की वोट कटवाना, अपनी बनवाना : विज
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि 13 व 14 अक्तूबर को हर बूथ पर वोट बनाने का काम होगा। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए वोट बनवाने की अपील की। साथ ही उन्होंने मजाक में कहा कि इस दौरान दूसरों की वोट कटवाना और अपनी बनवाना... यह सुनकर हॉल में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता हंस पड़े। साथ ही स्पष्ट किया कि जिन्होंने गलत तरीके से वोट बनवाया है या बाहर रहते हैं, उनकी कटवाने की बात कर रहा हूं। उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं के पार्टी कार्यक्रमों में एक घंटा भी समय नहीं देने पर निराशा जताई।
बता दें कि रविवार शाम को बीपीएस प्लेनेटोरियम में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री अनिल विज पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण में हर बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मेरा बूथ, सबसे मजबूत का भी नारा दिया। उन्होंने कहा कि 9 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आने के कारण 10 अक्तूबर से पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान उन्होंनेय सभी को इसमें भाग लेने के लिए कहा। साथ ही तंज भी कसा कि देख लेना, मैं कहीं अकेला न रह जाऊं। वे कुछ कार्यकर्ताओं के कार्यक्रमों में भाग नहीं लेने पर नाराज थे। अपने भाषण में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
------------
हर बूथ के कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू
सम्मेलन के दौरान मंत्री विज ने सदर, महेशनगर व ग्रामीण मंडल के बूथों के अलग-अलग मोर्चों के प्रधान व कार्यकर्ताओं को बारी-बारी से खड़ा करवाया और उन्हें पार्टी के लिए मजबूती से काम करने के लिए कहा। इस दौरान ग्रामीण मंडल से अधिक कार्यकर्ताओं के आने पर वे गदगद भी हुए और कहा कि इन्होंने बाजी मारी है।
विज्ञापन
-------------
कहां हैं चरणजीत नंबरदार
भाषण के दौरान ही विज ने चरणजीत नंबरदार को संबोधित कर सबको ध्यान खींचा। चरणजीत के खड़ा होने पर कहा कि ग्रामीण हलके से मेरा हाथ पकडने वाला पहला कार्यकर्ता है। हलके के विधानसभा में शामिल होने के बाद यह मेरे घर आया और आज भी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण हलके में चरणजीत के नेतृत्व पदयात्रा आयोजित की जाएगी।
--------------
टुकड़े-टुकड़े हो गई कांग्रेस
मंत्री विज ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के अलावा विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस में विवाद पर कहा कि पार्टी टुकड़े-टुकड़े हो गई है। भूपेंद्र हुड्डा, अशोक तंवर, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला का अलग-अलग टुकड़ा है। यहां रोज आपस में ही लड़ाईयां होती हैं। वहीं इनेलो में तो भिड़ंत हो गई है। दोनों एक-दूसरे को खत्म करने में लग गए हैं।
----------
2019 से पहले धाराशायी हो जाएगा महागठबंधन
उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां महागठबंधन बना रही हैं। इनकी न तो कोई विचारधारा है, न नेता और न ही नीति। इस तरह ये लोग 2019 से पहले ही धराशायी हो जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा, राहुल गांधी ने कुनबा तोड़ा जुमला सुनाया।