फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   फाइनेंसर के आत्महत्या मामले में कार्रवाई को लेकर मंत्री विज से की शिकायत

फाइनेंसर के आत्महत्या मामले में कार्रवाई को लेकर मंत्री विज से की शिकायत

Sat, 06 Oct 2018 01:14 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर के आत्महत्या मामले में कार्रवाई को लेकर मंत्री विज से की शिकायत
फाइनेंसर की आत्महत्या मामले में कार्रवाई के लिए मंत्री विज से गुहार
विज्ञापन

फोटो नंबर : 49
विज ने मौके पर डीएसपी को कार्रवाई के लिए बोला
डीएसपी ने परिवार सदस्यों को दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन
पूर्व पार्षद परविंद्र परी सहित 12 के खिलाफ कैंट थाने में दर्ज है केस
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। फाइनेंसर संजय मित्तल की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शुक्रवार को परिवार के सदस्यों ने मंत्री अनिल विज से मिलकर गुहार लगाई। परिवार सदस्यों ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। केस दर्ज हुए लगभग एक माह होने को है, मगर एक भी आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मंत्री विज ने इस मामले में कैंट डीएसपी अनिल कुमार गुर्जर को कार्रवाई के आदेश दिए जिसके बाद डीएसपी ने परिजनों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शुक्रवार को इस मामले को लेकर संजय मित्तल की पत्नी भावना मित्तल व अन्य परिजन मंत्री अनिल विज से मिले। इस दौरान उन्होंने मंत्री को बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक न तो पुलिस ने उनसे संपर्क किया है और न ही उन्हें केस को लेकर कोई जानकारी दी है। इतना ही नहीं अब तक किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया है जबकि इस मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। डीएसपी अनिल कुमार ने परिवार सदस्यों को बताया कि मामले में एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें डीएसपी बलजीत सिंह, एसएचओ कैंट, बीसी बाजार चौकी इंचार्ज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि एसआईटी मामले में तफ्तीश कर रही है और जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि संजय मित्तल की पत्नी भावना मित्तल ने पूर्व पार्षद सहित 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के आरोपों के तहत बीती आठ सितंबर को केस दर्ज करवाया था। मामले की शिकायत भावना मित्तल ने कैंट थाने में दी है जिसके बाद पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यह है मामला
भावना का आरोप था कि उनके पति रियल इस्टेट में फाइनेंस का काम करते थे। मगर कुछ लोगों ने जबरन उनके पति से गलत स्टांप पेपरों पर साइन करवाए जिस कारण उनके पति दबाव में आ गए और मानसिक तौर पर परेशान रहने लगे। भावना का आरोप है कि इसी दबाव की वजह से कई लोगों ने बदनीयत से उनके लाखों रुपये दबा लिए। इसी वजह से उनके पति संजय मित्तल दबाव में रहने लगे। इसी वजह से उन्होंने बीती 23 मई को आत्महत्या कर ली। भावना मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने भाग सिंह, विनय, गुल्लू, पूर्व पार्षद परविंद्र परी, हन्नी, रम्मी, राजीव जिंदल, केहर सिंह, संजीव कुमार, परमजीत सिंह, रविंद्र व वीना गोयल के खिला धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed