फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   मेल-एक्सप्रेस के एक हजार कोच की डिपो में की ओवरहालिंग

मेल-एक्सप्रेस के एक हजार कोच की डिपो में की ओवरहालिंग

Wed, 22 Aug 2018 12:57 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मेल-एक्सप्रेस के एक हजार कोच की डिपो में की ओवरहालिंग
मेल-एक्सप्रेस के एक हजार कोच की डिपो में की ओवर हॉलिंग
विज्ञापन

अंबाला कैंट। अंबाला स्थित कैरिज एंड वैगन डिपो में 1000वें मेल-एक्सप्रेस कोच की आईओएच (इंटरमेटिड ओवर हॉलिंग) कर उसे डिपो से पास आउट किया गया। वर्ष 2011 में स्थापित डिपो अब तक एक हजार कोच की आईओएच पूरी कर चुका है जोकि अपने आप में एक उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए डीआरएम दिनेश शर्मा व अन्य अधिकारियों ने कैरिज एंड वैगन स्टाफ को बधाई दी।

मंडल अधिकारियों ने बताया कि अंबाला डिपो अपने कोचों के अलावा सहारनपुर, कालका, नंगलडैंम, बठिंडा डिपो के कोचों की भी आईओएच कर रहा है। आईओएच के दौरान पैसेंजर सुविधा और संरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि उनका सफर सुविधाजनक और सुरक्षित बन सके। उन्होंने बताया कि कैरिज एंड वैगन विभाग द्वारा डिपो वाशिंग लाइन में तीन गाड़ियों की प्राइमरी मेंटेनेंस और सात गाड़ियों का टर्मिनल परीक्षण किया जा रहा है। ट्रेन ड्यूटी कोचिंग में डिपो द्वारा 95 गाड़ियों का एनरुट परीक्षण किया जाता है व करीब 1200 कोचों में प्रतिदिन पानी भरा जाता है। इसके अलावा अंबाला डिपो में 146 कोच में 439 बॉयो टॉयलेट टैंक लगाए गए हैं। यात्रियों व स्टाफ की जागरूकता के लिए बायो टॉयलेट मॉडल भी बनाए गए हैं। डिपो को आईएसओ सर्टिफिकेट भी हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed