{"_id":"5b5b7a434f1c1bb15c8b4e1e","slug":"11532721731-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को मिली ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को मिली ईएसआई डिस्पेंसरी की सौगात
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि ईएसआई डिस्पेंसरी की मांग वर्षों पुरानी थी, जिसे बनाकर लोगों को एक सौगात देने का काम किया गया है। इसमें ईएसआई कार्ड धारकों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध होगी। वे शुक्रवार को कपड़ा मार्केट में 20 लाख रुपये की लागत से बनाई गई डिस्पेंसरी का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ट्रेड मुलाजिम यूनियन कपड़ा मार्केट के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पगड़ी व तलवार भेंट की।
गोयल ने कपड़ा मार्केट के प्रतिनिधियों को कहा कि उनकी कोई भी मांग या समस्या है वह कभी भी आकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांव लखनौर साहिब में 37 करोड़ की लागत से वीएलडी कॉलेज (पशु चिकित्सालय) बनाया जाएगा तथा इसकी आधारशिला जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल रखेंगे। कपड़ा मार्केट के नजदीक अंडरब्रिज व घेल अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के टेंडर हो चुके हैं। बरसात के कारण काम में कुछ देरी हुई है। सितंबर में इस कार्य को तेजी से करवाया जाएगा। इस मौके पर ट्रेड मुलाजिम यूनियन के चेयरमैन अजय राणा, प्रधान जसविंद्र जस्सी, प्रधान विशाल बत्तरा, उपप्रधान दर्शन लाल, शम्मी कुमार, अजैब सिंह महासचिव, अरुण कुमार, सचिन, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा, सहकोषाध्यक्ष मनीष कुमार, अमित नांरग, शिवी, गुरविंद्र सिंह, वेयर हाउसिंग के निदेशक अनुभव अग्रवाल, मंडल प्रधान मनदीप राणा, जिला सचिव रितेश गोयल, संजीव टोनी, सुशील कुमार, सुखदेव जनधेड़ी, रिंकू भानौखेड़ी, हितेश जैन, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।