फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, यही लक्ष्य : सैनी

हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, यही लक्ष्य : सैनी

Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, यही लक्ष्य : सैनी
हर व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे, यही लक्ष्य : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर/नारायणगढ़। राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए कार्यकर्ता लोगों को योजनाओं की जानकारी दें। वे सोमवार को गांव भेडों में शहजादपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं व हनुमान वाटिका नारायणगढ़ में नारायणगढ़ मंडल व मारकंडा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। इन बैठकों में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख, बीएलए टू और विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा तथा शहजादपुर मण्डल प्रभारी गुरप्रीत कौर मौजूद रहीं।

राज्य मंत्री ने कहा कि आज तक पूर्व की सरकारों में किसानों की अनदेखी हुई और उनके मात्र वोट लिए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर चल रहे है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को पुरा मान समान मिलता है। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश बतौरा, जिला परिषद सदस्य जिया लाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, बीसी मोर्चा जिला प्रधान अशोक पाल, शहजादपुर मंडल प्रधान विवेक गुप्ता, नारायणगढ़ मंडल प्रधान नवीन शर्मा, मारकंडा मंडल प्रधान नरेंद्र राणा कुराली, निगरानी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य अशोक साहनी, मंगू राम कंजाला, राकेश बिंदल, पंचायत समिति चेयरमैन गुरनाम सिंह, युवा प्रधान पवन सैनी व कमल गोंदी मघ्घरपुरा, हैप्पी शर्मा बनौदी, सरपंच भेडों गीता रानी, शीशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed