{"_id":"5b3d21684f1c1bb2288b49c1","slug":"11530732904-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही तैयार होगा स्पोट्र्स हास्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही तैयार होगा स्पोट्र्स हास्टल
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के सामने बनाया जा रहा स्पोर्ट्स हॉस्टल आकार लेने लगा है। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग व निर्माण एजेंसी द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। वर्षा के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होने के बावजूद इस परियोजना को निर्धारित समय अवधि में पूरा कर लिया जाएगा। इस हास्टल के निर्माण के लिए खेल विभाग द्वारा लोक निर्माण विभाग को 13 करोड़ की राशि उपलब्ध करवाई गई है।
लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता डीडी कंबोज ने बताया कि स्टेडियम के सामने सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया जायेगा। वार हीरोज स्टेडियम अंबाला छावनी को 50 करोड़ रुपये की लागत से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है। स्टेडियम बनने के बाद यहां खेले जाने वाले राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रतिभागी खिलाड़ियों के रहने के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी, इसलिए खेल विभाग द्वारा स्टेडियम के सामने स्पोर्टस होस्टल स्थापित करने का निर्णय लिया है।
स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार डॉ. अनिल दत्ता ने बताया कि इस चार मंजिला स्पोर्ट्स हॉस्टल में 150 से 175 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी। इसके साथ-साथ 48 कोच अथवा प्रशिक्षकों के रहने के लिए भी आवासीय सुविधा का प्रावधान किया गया है। हास्टल में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए रैंप तैयार करने के साथ-साथ दो लिफ्ट लगाने का भी प्रावधान है।