फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.15 lakh people were tested in TB free campaign

Ambala News: टीबी मुक्त अभियान में 1.15 लाख को जांचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
1.15 lakh people were tested in TB free campaign
अंबाला सिटी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आराधना पटनायक ने वीसी के माध्यम से विभिन्न राज्यों के उपायुक्तों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत इस वर्ष एक लाख 15 हजार 5 सौ 19 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 4918 व्यक्तियों के एक्स-रे एवं 6641 व्यक्तियों की बलगम जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पंचायतों सहित अन्य क्षेत्रों को टीबी मुक्त बनाने के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सीमा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से निक्षय मित्र योजना, निक्षय पोषण योजना और सूचक प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल टीबी रोगियों को सहायता प्रदान करना है, बल्कि भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाना भी है। उन्होंने यह भी बताया अंबाला जिले में संवेदनशील व्यक्तियों की जांच के लिए हैंडहेल्ड एक्स-रे युक्त दो मेडिकल मोबाइल वैन और एक एक्स-रे वैन का उपयोग निक्षय वाहन के रूप में किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed