फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - हाइवे से गुजरने वाले लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां

- हाइवे से गुजरने वाले लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां

Thu, 15 Jun 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
- हाइवे से गुजरने वाले लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां
फोटो नंबर : 28
विज्ञापन

अंबाला कैंट। मध्यप्रदेश के मंदसौर में हुए किसान आंदोलन की आंच अब जिले में भी पहुंच चुकी है और इसी के चलते 16 जून को किसान तीन घंटे के लिए हाइवे जाम करेंगे। इसके लिए जिले के किसानों से आह्वान किया गया है, जिसके बाद किसान यूनियन के पदाधिकारी सक्रिय हो चुके हैं। इसी के तहत 16 जून को सभी किसान जिले के साथ लगते मोहड़ा मंडी में एकत्रित होंगे, जिसके बाद हाइवे जाम किया जाएगा। खास बात है कि इसमें जिले की कांग्रेस इकाई और आम आदमी पार्टी इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
जिले में किसानों को एकजुट करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके तहत भारतीय किसान यूनियन के नेता जिले में अपने स्थानीय किसान नेताओं के जरिये किसानों को इस आंदोलन में शामिल होने के लिए तैयार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो अंबाला से काफी संख्या में किसान इस आंदोलन के लिए तैयार हैं और इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

यह है भाकियू की मांग
भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश इकाई द्वारा किसानों के हित में सरकार के सामने मांगें रखी हैं। यूनियन की मांग है कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए, किसानों को कर्ज मुक्त किया जाए, मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, किसानों पर गोली चलाने वाले अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष भी किसानों के समर्थन में
मंदसौर में किसान आंदोलन के बाद अंबाला में भी विपक्ष किसानों के समर्थन में दिख रहा है। हालांकि खुलकर इस मामले में शामिल होने की बात नहीं की जा रही है, लेकिन इस मामले में भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने तो खुलकर इस आंदोलन में शामिल होने की घोषणा तक कर दी है।
स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने व कर्ज माफी के नारे पर सत्ता में आई भाजपा अपने इस वायदे को पूरा नहीं कर रही है, जबकि किसानों पर गोलियां चलवाई जा रही हैं। इसी को लेकर 16 जून को प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरूआत कुरुक्षेत्र से की जाएगी, जिसका नेतृत्व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे। इसके लिए अंबाला छावनी के गांधी ग्राउंड में सुबह 8 बजे सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे व अंबाला जिला से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस आंदोलन में सुनिश्चित की जाएगी।
- निर्मल सिंह, उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व मंत्री
किसानों को समर्थन देगी आप
आम आदमी पार्टी 16 जून को होने वाले किसान आंदोलन को समर्थन देगी। इस में अंबाला के अलावा कुरुक्षेत्र व यमुनानगर से भी कार्यकर्ता लेंगे भाग। देश का किसान हर रोज आत्महत्या कर रहा है, जबकि सरकार को चाहिए कि इस में किसानों को राहत दी जाए। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर चलेंगे।
- अभय सैनी, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंबाला
कुछ नहीं कर रही सरकार
किसानों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर रही है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं की जा रही है, जबकि किसानों से यह रिपोर्ट लागू करने का वायदा कर भाजपा ने सत्ता हासिल की थी। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं, जबकि सरकार कर्ज माफी से ही इनकार कर रही है। ऐसे में किसानों के लिए परेशानियां बढ़ रही हैं। इसके समर्थन में 16 जून को 3 घंटे के लिए हाइवे जाम किया जाएगा।
- गुरनाम सिंह चढ़ूनी, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष
पार्टी का किसान विरोधी रवैया उजागर
भाजपा ने जिस किसान के दम पर सत्ता हासिल की आज उसी किसान पर गोली चला कर उन्हें मौत की नींद सुलाया जा रहा है। भाजपा शासित मध्यप्रदेश के मंदसौर में आंदोलनरत किसानों पर गोली चला कर बीजेपी ने अपना किसान विरोधी रवैया उजागर कर दिया है। इसी को लेकर 16 जून को अंबाला से किसान कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे।

- अशोक मेहता, सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पुलिस की तैयारी पूरी
16 जून को होने वाले किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस की तैयारियां पूरी हैं। जाम की स्थिति में हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए हाइवे पर ही रूट डायवर्ट के लिए नाके लगाए जाएंगे, ताकि वाहन चालक जाम में न फंसें।
- प्रमोद कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed