{"_id":"5c018bfcbdec2241af665c1f","slug":"111543605244-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कोई नहीं सुरक्षित, हर वर्ग का व्यक्ति रहता है भयभीत : बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कोई नहीं सुरक्षित, हर वर्ग का व्यक्ति रहता है भयभीत : बजरंग गर्ग
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोई नहीं सुरक्षित, व्यापारी भयभीत : बजरंग गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। सराफा व्यापारी की हत्या को लेकर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने सराफा व्यापारी व स्वर्णकार संघ के प्रतिनिधियों के साथ मींटिंग की। इसके बाद प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के हर वर्ग खासतौर से व्यापारी वर्ग भय में है। पिछले दिनों भरे बाजार में सराफा व्यापारी सुनील जैन को गोलियों से छलनी कर दिया और इससे पहले भी कपड़ा व्यापारी से 7 लाख रुपये लूट कर ले गए थे, लेकिन पुलिस अभी तक सभी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार व्यापारियों से टैक्स वसूलना जानती है तो व्यापारी के साथ अनहोनी होने पर मुआवजा भी देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सुनील जैन के परिवार को एक करोड़ और घायल भारत भूषण को सरकार 10 लाख रुपये मुआवजे के रूप में दे। उन्होंने कहा कि आरटीआई के आधार पर सरकार ने माना है कि दो साल में कोई भी नया उद्योग हरियाणा में नहीं लगा जबकि सरकार बार-बार कह रही है कि प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए हरियाणा में सबसे बढ़िया माहौल है। सच्चाई इससे कोसों दूर है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी अपनी ही दुकान में मुनीम बनकर रह गया क्योंकि व्यापारी व्यापार करने के बजाय जटीले कानून के कारण सारा दिन लेखा-जोखा में ही लगा रहता है। गर्ग ने कहा कि सरकार ने अगर कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया और व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं किया तो व्यापार मंडल अपने हकों के लिए सड़कों पर आ जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल अंबाला जिला प्रधान निरू वढ़ेरा, सराफा एसोसिएशन प्रधान नरेश अग्रवाल, स्वर्णकार संघ के प्रधान जोगिंद्र वर्मा, उपप्रधान देवेंद्र वर्मा, अंबाला कैंट प्रधान नरेंद्र जैन, दिनेश जैन, विशाल गुप्ता, सचिव विक्रम बंसल, उपप्रधान प्रदीप बजाज, सुरेंद्र सचदेवा, राजकुमार नागपाल, तिलक अरोड़ा, कुलविंद्र सिंह बाबा व अन्य मौजूद रहे।