फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   करनाल व फरीदाबाद में खुलेंगे ओपन जेल : पंवार

करनाल व फरीदाबाद में खुलेंगे ओपन जेल : पंवार

Mon, 08 Oct 2018 12:42 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
करनाल व फरीदाबाद में खुलेंगे ओपन जेल : पंवार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने करनाल व फरीदाबाद में ओपन जेल खोलने का निर्णय लिया है। इसके तहत लगभग 31 बंदियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी तथा वह दिन में किसी एग्रीकल्चर फार्म या फैक्टरी में काम कर सकेंगे और रात के समय अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यहां से शुरू किया जा रहा है और आगे सकारात्मक परिणामों के बाद अन्य जिलों में भी ओपन जेल खोले जाने का कार्य किया जाएगा। इन जेलों में वह बंदी रहेंगे, जिनका व्यवहार व आचरण अच्छा होगा। पंवार रविवार को सेंट्रल जेल में जेल विभाग द्वारा आयोजित संगीत समारोह में बंदियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मंत्री पंवार ने जेल प्रांगण में बंदियों से मिलने आने वाले लोगों के लिए यहां पर बनाए गए चार शेडों के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग डॉ. एसएस प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि बंदियों को संगीत से जोड़ते हुए उन्हें तनाव मुक्त रखा जा सके। इस मौके पर उनके साथ विधायक अंबाला शहर असीम गोयल, महानिदेशक कारागार हरियाणा के. सेल्वराज, एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, आईजी जेल जगजीत सिंह, जेल अधीक्षक लखबीर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed