{"_id":"5b7f0d6b42c7924658643d5c","slug":"111535053163-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा व चोरी रोक पाने में नाकाम हाउसिंग बोर्ड चौकी पर गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा व चोरी रोक पाने में नाकाम हाउसिंग बोर्ड चौकी पर गाज
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा व चोरी रोक पाने में नाकाम हाउसिंग बोर्ड चौकी पर गाज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। क्षेत्र में नशा तस्करी व चोरी रोक पाने में नाकाम हाउसिंग बोर्ड चौकी पर गाज गिरी है। एसपी अशोक कुमार ने एसआई सुखदेव समेत नौ पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। एसपी ने कहा कि जिस क्षेत्र में नशा तस्करी की शिकायत मिलेगी, वहां थानेदारों व चौकी प्रभारियों की खैर नहीं होगी।
एसपी ने बताया कि हाउसिंग चौकी के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं। क्षेत्र में नशा तस्करी व चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही थीं। साथ ही वे काम में कोताही बरत रहे थे। पूरी टीम को चेतावनी दी गई थी कि वे अपने काम में सुधार करें अन्यथा कार्रवाई होगी। इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी है। डीएसपी सुरेश कौशिक ने बताया कि एसआई सुखदेव समेत नौ पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। एसआई सुखदेव को महिला थाने में लगाया गया है। वहीं गुलजार सिंह को हाउसिंग बोर्ड चौकी का प्रभारी बनाया गया है। कुछ मुलाजिमों को सीआईए-1 तो कुछ को महिला थाने में लगाया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में जिले में ड्रग्स, अवैध शराब व अन्य प्रकार के सभी नशों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई पुलिस मुलाजिम इसमें कोताही बरतेगा तो उस पर भी कार्रवाई करेंगे।
------------
किसका कहां तबादला
ईएएसआई मोहन लाल को महिला थाना, ईएएसआई सतबीर सिंह को पुलिस पोस्ट नंबर 2 सिटी, ईएसआई जसपाल को पुलिस पोस्ट करधान, ईएचसी जसविंदर को लालकुर्ती चौकी, ईएचसी सुरेश कुमार को पुलिस पोस्ट करधान, ईएएसआई राजेश कुमार को पीसीआर नंबर 6 पर, ईएचसी कुलदीप चंद को प्रिजनर एस्कार्ट, कांस्टेबल राजन को राइडर नंबर 5 लालकुर्ती चौकी का चालक बनाया गया है।
विज्ञापन
-------------
महिला थाना और अन्य चौकियों में भी तबादले
एसआई रघुबीर सिंह को अंबाला कैंट थाना से सहायक थाना प्रभारी साहा में, साहा थाना ईएसआई हरिंदर सिंह को अंबाला कैंट थाना में, एएसआई मांगेराम को महिला थाना से हाउसिंग बोर्ड कालोनी कैंट चौकी में, एचसी मनोज को करधान चौकी से हाउसिंग बोर्ड कालोनी कैंट चौकी में, ईएसआई संतराम को लालकुर्ती चौकी से हाउसिंग बोर्ड कालोनी चौकी में, ईएचसी सतनाम को करधान चौकी से हाउसिंग बोर्ड कालोनी कैंट चौकी, ईएसआई प्रताप सिंह को अंबाला कैंट थाना से पीसीआर 6 वायुदूत राइडर हाउसिंग बोर्ड कालोनी कैंट चौकी में, कांस्टेबल सुरेश कुमार को प्रिजनर एस्कार्ट से पीसीआर 6 वायुदूत राइडर हाउसिंग बोर्ड कालोनी कैंट चौकी में, कांस्टेबल रिंकू को लालकुर्ती चौकी से वायुदूत राइडर हाउसिंग बोर्ड कालोनी कैंट चौकी में, एचसी राकेश कुमार को महिला थाना से सेक्टर सात अंबाला सिटी चौकी में, एएसआई दयारानी को महिला थाना से अंबाला कैंट थाना में, कांस्टेबल रजत को मोहड़ा चौकी से साइबर सैल में, एचसी नितिन कुमार को पुलिस लाइन से साहा थाना में, एचसी सतीश कुमार को पुलिस लाइन से पड़ाव थाना, कांस्टेबल विपिन कुमार को पड़ाव थाना से साहा, ईएचसी विक्रम सिंह को साहा थाना से पड़ाव थाना में ट्रांसफर किया गया है।