फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया निगम ने कांट्रेक्ट, फैला भ्रष्टाचार : हिम्मत सिंह

ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया निगम ने कांट्रेक्ट, फैला भ्रष्टाचार : हिम्मत सिंह

Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया निगम ने कांट्रेक्ट, फैला भ्रष्टाचार : हिम्मत सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बिजली बिलों में गंभीर खामियों व अघोषित कटों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह की अगुवाई में बादशाही बाग स्थित बिजली निगम के ऑफिस पर नारेबाजी की। हिम्मत सिंह ने राज्य सरकार पर साजिश के तहत गुरुग्राम की ब्लैक लिस्टेट कंपनी को बिल बांटने ठेका देने का भी आरोप लगाया।
हिम्मत सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने जनता को राज्य में 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। मगर जनता लंबे कटों से जूझ रही है। अघोषित कटों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर सरकार जरा भी गंभीर नहीं है। विकास के झूठे सब्जबाग लोगों को दिखाकर गुमराह किया जा रहा है। लोग अघोषित बिजली कटों से पहले ही परेशान थे। अब बिलों में भारी गड़बड़ियों ने लोगों को और मुश्किल में डाल दिया है। जिस कंपनी को मीटर रीडिंग लेने व बिल बांटने का ठेका दे रखा है, वह पहले ही ब्लैक लिस्टेट है। नियमों को ताक पर रखकर कंपनी को ठेका दिया गया है।
विज्ञापन


बिना रीडिंग लिए भेजा जा रहा बिल
उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारी रीडिंग लिए बिना ही लोगों को गलत बिल भेज रहे हैं, जिस कारण लोगों को ये बिल ठीक करवाने के लिए निगम ऑफिस के धक्के खाने पड़ रहे हैं। हिम्मत का आरोप है कि बिल ठीक करवाने वाले लोगों को कर्मचारी पार्ट पेमेंट करने के लिए भी मजबूर कर रहे हैं जोकि पूरी तरह गैरकानूनी है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। प्रदर्शन के जरिए उसकी पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर ब्लैकलिस्टेड कंपनी को ठेका दिए जाने में हुए भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। मौके पर तरूण चुघ, गुरविंद्र सिंह, देवेंद्र बजाज, संत प्रकाश, बलजिंद्र सिंह, गुरजंट सिंह, मनोज शर्मा, दीदार सिंह, हरि सिंह, रणधीर सिंह, संदीप गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed