फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   थैली वाले दूध की क्वालिटी पर शंका, एफएसओ ने की सैंपलिंग

थैली वाले दूध की क्वालिटी पर शंका, एफएसओ ने की सैंपलिंग

Thu, 28 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
थैली वाले दूध की क्वालिटी पर शंका, एफएसओ ने की सैंपलिंग
थैली वाले दूध की गुणवत्ता में शक, एफएसओ ने की सैंपलिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट/बराड़ा। थैली में सप्लाई होने वाले दूध की क्वालिटी ठीक न होने की आशंका के चलते एफएसओ ने अपनी टीम के साथ जिलाभर में सैंपलिंग अभियान चलाया। इस दौरान सैंपल लिए गए, जिनकी लैब जांच करवाई जाएगी। दूसरी तरफ लोगों का भी कहना है कि दूध में गुणवत्ता की कमी है, जबकि घरों में सप्लाई किए जाने वाले दूध की भी सैंपलिंग होनी चाहिए।
फूड एंड सेफ्टी विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि थैली में बिक रहे दूध की क्वालिटी ठीक नहीं है। इससे जहां लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है, वहीं यह लोग मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इसी को लेकर विभाग की टीम ने बुधवार को सैंपलिंग की। इस दौरान एक नामी ब्रांड कंपनी के दूध के पैकेट के सैंपल लिए गए। जगह-जगह से सैंपल एकत्रित किए गए, जिन्हें जांच के लिए करनाल लैब भेजने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

उधर, बराड़ा में लोगों का कहना है कि जो दूध सप्लाई किया जा रहा है, वह भी निम्न गुणवत्ता का है। इसे कुछ दूध बेचने वाले घरों तक सप्लाई कर रहे हैं। बराड़ा के रहने वालों में विजय लक्ष्मी, ममता, दीप, राजेश कुमार, शेर सिंह, विजय ने बताया कि दूध पर मलाई नहीं आती। वहीं इस दूध का पनीर नहीं बनता। बराड़ा पहले से ही नकली दूध व मिठाइयों के मामले में सुर्खियों में रहा है। लोगों ने घरों में सप्लाई किए जाने वाले दूध के सैंपल लिए जाने की मांग डीसी अंबाला से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑफिसर सुभाष चंद्र ने कहा कि बुधवार को दूध के पैकेटों की सैंपलिंग की गई है। जांच के लिए सैंपल एकत्रीकरण कर करनाल लैब में भेजे जाएंगे। यदि सैंपल फेल होता हैं तो कार्रवाई होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed