फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   11.7 एमएम बारिश ने मौसम किया सर्द, जनजीवन अस्त व्यस्त

11.7 एमएम बारिश ने मौसम किया सर्द, जनजीवन अस्त व्यस्त

Wed, 23 Jan 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
11.7 एमएम बारिश ने मौसम किया सर्द, जनजीवन अस्त व्यस्त
अंबाला कैंट/बराड़ा। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश ने जहां मौसम को और सर्द बना दिया है। वहीं अधिकतम पारा एक ही दिन में सामान्य से छह डिग्री नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार शाम सात बजे तक अंबाला में करीब 11.7 एमएम बारिश हुई। जबकि अनुमान है कि आने वाले लगभग तीन दिनों तक मौसम इसी तरह से बिगड़ा रहेगा और बारिश होगी। दूसरी ओर कृषि विभाग का कहना है कि इस मौसम में यदि और बारिश होती है तो आलू व सरसों की फसल को नुकसान होगा, जबकि गेहूं को फायदा है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात से हो रही बारिश से सर्दी ने फिर से यू टर्न लिया है। मौसम में फिर से ठिठुरन बढ़ गई। इस बरसात ने किसानों के लिए खुशी और गम का काम किया है। बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है, तो सरसों की फसल को नुकसान की संभावना जताई जा रही है। यदि बारिश अधिक होती है तो आलू की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। मंगलवार को दिन भर बारिश होती रही, जबकि इस कारण से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजारों में रौनक कम रही, जबकि दुकानदार भी खाली बैठे रहे। बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ रहा, जबकि गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को दिक्कतें रहीं। इसी तरह सुबह के समय शुरू हुई बारिश के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। बच्चों को छतरी या अन्य व्यवस्था बनाकर अभिभावक दोपहिया वाहनों पर उनको स्कूल तक छोडने आए।
विज्ञापन

आलू व सरसों को नुकसान, गेहूं को फायदा
जिस तरह से यह बारिश चल रही है, उसे देखते हुए अंबाला के आलू उत्पादकों को नुकसान हो सकता है, जबकि सरसों उत्पादक भी इस बारिश से और ज्यादा चलने पर परेशान हैं। यदि यह बारिश और कुछ दिनों तक चलती है तो आलू पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा, जबकि सरसों की फसल का दाना भी गिर जाएगा। दूसरी ओर गेहूं का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए यह बारिश और ठंड फायदे का सौदा है। गेहूं उत्पादकों का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। ठंड के चलते गेहूं और ठीक से विकसित होगा, जिसका लाभ किसानों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कहते हैं किसान
किसान बिशन लाल, बलवान सिंह, मोहन लाल, राजकुमार का कहना है कि इस बरसात से गेहूं की फसल को लाभ मिला है। क्योंकि इस समय हुई बरसात से गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। इसके साथ ही गेहूं के उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि यदि बरसात अधिक होती है तो आलू व सरसों की फसल के लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती है। जिससे किसानों के लिए खुशी व गम की स्थिति पैदा हो गई है। किसानों के अनुसार यदि आगे सर्दी अच्छी रहती है तो गेंहू की पैदावार बहुत अच्छी होगी और बंपर पैदावार के आसार हैं।
यह है मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग की मानें तो अभी दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने के अनुमान हैं। बारिश होगी या दिन में रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रहेगी। इसके साथ ही न्यूनतम पारा भी गिरने की उम्मीद है। मंगलवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

-------
यह बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। सरसों व आलू की फसल के लिए नुकसानदेह हो सकती है। बरसात से सरसों का दाना गिर जाता है, जिस कारण सरसों का उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
-सूरजभान, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed