{"_id":"5c2d150cbdec2256d14f462b","slug":"101546458380-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजीपी साहब! पिता ने खेलने-कूदने की उम्र में कर दी शादी, 17 की उम्र में बनी मां, पति के साथ नहीं रहना चाहती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजीपी साहब! पिता ने खेलने-कूदने की उम्र में कर दी शादी, 17 की उम्र में बनी मां, पति के साथ नहीं रहना चाहती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहब! पिता ने खेलने-कूदने की उम्र में कर दी शादी, 17 की उम्र में बनी मां, पति के साथ नहीं रहना चाहती
फोटो नंबर-------41
महिला ने एडीजीपी आरसी मिश्रा से मिलकर लगाई न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। साहब! विरोध के बाद भी पिता ने खेलने-कूदने की उम्र में मेरी शादी कर दी। 17 की उम्र में मां बन गई। ससुराल पक्ष के लोग मुझसे साथ दुर्व्यवहार करते हैं। पति का घर छोड़कर पिता के पास आई तो उन्होंने रखने से मना कर दिया। यह शिकायत बुधवार को महिला ने एडीजीपी आरसी मिश्रा से की। उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिया है।
मुलाना की रहने वाली महिला ने बुधवार को एडीजीपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। उसने आरोप लगाया कि जब वह नौवीं कक्षा में थी तो पिता ने जबरन शादी कर दी थी। वह इंकार करती रही, मगर मेरी एक न सुनी। आखिरकार मैं उनके सामने लाचार होकर रह गई। शादी तपरापुर डाकखाना कालावड़ जिला यमुनानगर हो गई। जब पति को देखा तो वह मेरे पिता की उम्र के बराबर था। बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। उसने कई बार अपने पिता को शिकायत की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। महज 17 साल की उम्र में मैंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुरालियों के जुल्म कम नहीं हुए। आखिरकार वह अपने पिता के घर आई, मगर उन्होंने रखने से मना कर दिया। उसने कहा कि मेरे पति ने मेरे ऊपर चोरी का इल्जाम लगाते हुए छप्पर थाना में एफआईआर करवा दी है, जोकि सरासर झूठ है। अब मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।