{"_id":"5c018b21bdec22415324764a","slug":"101543605025-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध शुरू होने के बाद सड़कों पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर लगाने की आई याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध शुरू होने के बाद सड़कों पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर लगाने की आई याद
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध शुरू होने के बाद सड़कों पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर लगाने की आई याद
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शुक्रवार सुबह जिले में धुंध शुरू होने के बाद प्रशासन की नींद खुली है। सड़क सुरक्षा पर चर्चा करते हुए डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे धुंध को देखते हुए सड़कों पर सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर, कैट आइज सहित अन्य जो कार्य हैं उन्हें पूरा करना सुनिश्चित करें, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके। बता दें कि अमर उजाला ने पहले ही इसको लेकर समाचार प्रकाशित किया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो सका है।
डीसी बराड़ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति, सीएम विंडो, अवैध माइनिंग, सक्षम योजना, शिवधाम नवीनीकरण योजना सहित बैठक में रखे विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से चर्चा करते हुए इसकी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। बैठक में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह, जिला वन अधिकारी हैरत कौर, एसडीएम मीनाक्षी दहिया, एसडीएम अंबाला छावनी सुभाष चंद्र सिहाग, एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार उपस्थित रहे।
डीसी ने सबसे पहले सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि वह वाहन चालकों को अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के लिए भी प्रेरित करें, ताकि धुंध में दूर से ही वाहनों का पता चल सके और सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सड़क सुरक्षा से संबंधित जो भी सुझाव या सड़क संबंधित कोई समस्या है उस बारे में बैठक में जरूर बताएं, ताकि इन समस्याओं का समय रहते समाधान करवाया जा सके। उन्होंने तीनों एसडीएम को भी कहा कि यदि उनके पास लोगों की सड़क किनारों या बीच में कहीं पर पेड़ हैं जोकि यातायात में अवरुद्ध बनते हैं या उनसे दुर्घटनाओं की आशंका है, उस बारे में भी बैठक बताएं ताकि वन विभाग से समन्वय बनाकर इस समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह डीईओ के साथ अगली बैठक से पहले स्कूली वाहनों की वास्तविकता जांचें, ताकि इनसे संबंधित कोई समस्या है तो उसे दूर किया जा सके। उन्होंने एसडीएम को कहा कि स्कूलों के वाहनों संबंधित चेकिंग की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
---------------
स्कूली बच्चों को लाने वाले ऑटो व मिनी कैबों को करें चेक
डीसी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ड्राइव चलाकर स्कूली बच्चों को लाने वाले ऑटो व मिनी कैबों को भी चेक करें कि उनमें क्षमता से अधिक बच्चों को तो नहीं बिठाया जा रहा, यदि ऐसा है तो उन वाहनों के चालान करना भी सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ उन्होंने हेलमेट के बिना वाहन चलाने वाले, शीशों पर लगी काली फिल्म वाली गाड़ियों के चालान सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिशानिर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, ट्रैफिक लाइटों व सड़क दुर्घटना संबंधित चिह्नित जगहों के बारे में भी जानकारी ली और उन्हेें इसके सुधार के निर्देश दिए।
-----------
होर्डिंग्स को हटाने का दिया आदेश
सड़कों के बीचोंबीच व किनारों पर लगे होर्डिंग्स को हटाने बारे निर्देश देते हुए डीसी ने कहा कि नगर निगम या अन्य संबंधित विभाग जिनके क्षेत्रों में यह होर्डिंग्स लगे हैं उन्हें भी हटवाना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा विकास कार्य किए गए हैं और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी वहां मलवा या अन्य निर्माण सामग्री पड़ी है उसको तुरंत उठवाना सुनिश्चित करें। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि वह सक्षम योजना के तहत विभागों में जो युवाओं को रखा जाना है उस कार्य को भी करें ताकि विभागीय कार्य को सुगमता से किया जा सके।
---------------
सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का करें समाधान
डीसी ने सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों के बारे में बिजली विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों से जानकारी ली और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान करने के निर्देश दिए। शिवधाम नवीनीकरण योजना के तहत जिले में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस योजना के तहत जो कार्य अभी बचे हैं उन कार्यों को भी वह समन्वय बनाते हुए बेहतर तरीके से करते हुए उसे 15 दिसंबर से पहले करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में डीईओ को कहा कि वह स्कूलों में प्रार्थना के दौरान बच्चों को यह जानकारी दे कि स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसीलिए वह स्वयं जागरूक हो तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए जागरूक करें ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले को अच्छी रैंकिंग मिल सके।
-------------
खनन रोकने को लेकर समय-समय पर करें चेकिंग
डीसी ने अवैध खनन किए जाने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में संबंधित विभाग से जानकारी ली। खनन अधिकारी भूपिंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दो माह में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए कार्रवाई अमल में लाई गई है तथा तीन स्क्रीनिंग प्लांटों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। डीसी ने एसडीएम नारायणगढ़ को निर्देश दिए कि नारायणगढ़ क्षेत्र में अगस्त में जो स्क्रीनिंग प्लांट सील किए गए थे वह दोबारा से तो नहीं क्रियान्वयन नहीं हैं इस बारे वह टीम के साथ वहां का मुआयना करें। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश नहीं की जाएगा। इस अवसर पर जिला वन अधिकारी हैरत कौर, डीएसपी नारायणढ़ अमित भाटिया, डीएसपी अंबाला सुल्तान सिंह, डीईओ उमा शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एसडीओ नरेश कुमार, तहसीलदार रमेश अरोड़ा, बीडीपीओ राजन सिंगला, सुमन कादियान, खनन अधिकारी भूपिंद्र सिंह, सहायक आरटीओ, नायब तहसीलदार अमित वर्मा, पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रेम सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।