{"_id":"5b78720842c792465d1d2061","slug":"101534620168-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे की बारिश में ट्विन सिटी हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे की बारिश में ट्विन सिटी हुई जलमग्न
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक घंटे की बारिश में ट्विन सिटी हुई जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। ट्विन सिटी में हुई बारिश ने बाजारों में सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है, वहीं गली-मोहल्लों एवं कॉलोनियां बारिश के पानीसे जलमग्न हो गईं। दोपहर मात्र एक घंटा झमाझम बारिश हुई। इससे कैंट के मुख्य सदर बाजार क्षेत्र की सड़कों पर पानी आ गया, जबकि सिटी में जगाधरी गेट, नाहन हाउस एवं अन्य इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश से यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ और दोपहर को मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति रही। लोगों का आरोप था कि इस बार बारिशों से पहले ट्विन सिटी में सफाई के जो बड़े-बड़े दावे किए गए थे, वह केवल हवा ही साबित हुए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश की संभावना भी विभाग द्वारा जताई गई है।
दोपहर करीब बारह बजे तेज बारिश के बाद सिटी में नदी मोहल्ला, जगाधरी गेट, नाहन हाउस, बादशाही बाग, पुलिस लाइन, जंडली, कुम्हारां वाला मोहल्ला, नई बस्ती, दो खंभा चौक, मॉडल टाउन में पानी भर गया। जंडली के निकट मॉडल टाउन रोड पूरी तरह से जलमग्न हो गई जिस वजह से यहां पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई। कई वाहन बीच सड़क में ही बंद हो गए। सड़कों में पड़े गड्ढे भी लोगों के लिए मुसीबत बने रहे।
कैंट में सदर क्षेत्र में पानी
कैंट के फुटबाल चौक के अलावा क्रॉस रोड नंबर पांच, एसडी स्कूल के निकट, ज्ञान मार्ग, टिंबर मार्केट, दयालबाग, महेश नगर, गोल्डन पार्क, अजीत नगर, 12 क्रॉस रोड, दीना की मंडी, गोबिंद नगर, वशिष्ठ नगर आदि इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। पानी निकासी प्रभावित होने से खासकर पैदल चलने वालों को पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। लोगों का कहना था कि नालियों में व्यापक स्तर पर सफाई की जरूरत है।