फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नौकरी की तलाश में निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

नौकरी की तलाश में निकले युवक की नहर में डूबने से मौत

Sat, 18 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नौकरी की तलाश में निकले युवक की नहर में डूबने से मौत
नौकरी की तलाश में निकले युवक की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। अंबाला कैंट से कुछ दूरी पर स्थित मुलाना नजदीकी गांव सरकपुर निवासी 23 वर्षीय बलविंद्र सिंह की गत सोमवार को गांव खैरां के पास नहर में डूबने से मौत हो गई। बलविंद्र सिंह के पिता सुरजन सिंह की शिकायत पर मुलाना थाने में गुमशुदगी का केस भी दर्ज है।
कंवरपाल ने बताया कि उसका भाई बलविंद्र सिंह मजूदरी करता था। बलविंद्र 13 अगस्त को घर से नौकरी की तलाश में अंबाला के लिए निकला और गांव इस्माइलपुर पहुंचकर उसे फोन किया और कहा कि भाई तू भी यहां आ जा, दोनों यहां से नौकरी की तलाश में अंबाला चलेंगे। 13 अगस्त की दोपहर को जब वह इस्माइलपुर पहुंचा तो गांव खैरा के पास एक नहर में उसका भाई बलविंद्र सिंह हाथ-मुंह धोने के लिए उतरा। इस दौरान बलविंद्र सिंह का पांव फिसल गया और वह नहर में डूब गया। उसने बताया कि उसने बलविंद्र को बचाने के लिए अपना हाथ भी दिया, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसका एक अन्य रिश्तेदार भी उसके साथ था। बलविंद्र के पिता ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना मुलाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस बलविंद्र की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां भेजा
जांचकर्ता मुलाना थाना में एएसआई धर्मवीर ने बताया कि गत दिवस बलविंद्र का शव नहर में तैरकर ऊपर आ गया, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर शहर के नागरिक अस्पताल में बनी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। उन्होंने बताया कि शव काफी गल जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को सोनीपत में खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed