{"_id":"5b5cc8904f1c1bb24b8b5898","slug":"101532807312-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के चुनाव आज
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के प्रधान, उपप्रधान, मंत्री, सह मंत्री व कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव रविवार सिटी के महावीर जैन भवन में चुनाव अधिकारी तहसीलदार की देखरेख में होंगे। चुनाव में कुल 30 उम्मीद्वार मैदान में हैं जिनमें से प्रधान, मंत्री, सह मंत्री व कोषाध्यक्ष के अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होना है। संघ के 628 मतदाता अपने मत के अधिकार से इनका चुनाव करेंगे।
चुनाव में निवर्तमान प्रधान धर्मपाल गुट की ओर से धर्मपाल जैन फिर प्रधान पद के लिए मैदान में हैं। उनका मुकाबला प्रेम राज जैन गुट के प्रेम राज जैन से है। वहीं उप प्रधान पद के लिए धर्मपाल गुट के राजीव जैन का मुकाबला प्रेम राज गुट के रविंद्र जैन से होगा। मंत्री पद के लिए योगेश जैन का मुकाबला सुरेश जैन सेठ से, सह मंत्री पद के लिए नरेश जैन हकीम का मुकाबला कमल जैन से तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय जैन का मुकाबला अमृत लाल जैन से होगा। कार्यकारिणी सदस्य के लिए धर्मपाल जैन गुट के अमन जैन, अमित जैन, रोहित जैन, रवि भूषण जैन, प्रवीण जैन, पुनीत जैन, पुलकित जैन, तरुण जैन, महेश कुमार जैन, योगेश जैन शंटी मैदान में हैं तो वहीं प्रेम राज जैन गुट के प्रो. अशोक जैन, पूर्व प्रधान अशोक जैन, जिनेश्वर जैन, राजीव जैन, महेंद्र जैन, विक्रांत जैन, वीरेंद्र जैन, संजय जैन, संजय जैन शंटी व सुशीम जैन मैदान में हैं।
4 वर्ष बाद होंगे चुनाव 2014
श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के पिछले चुनाव 2014 में हुए थे जिसका कार्यकाल 2 वर्ष का था लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद पूर्व प्रधान द्वारा चुनाव न करवाए जाने के चलते विपक्ष द्वारा रजिस्ट्रार आफ सोसायटी में शिकायत करने के बाद करीब 10 महीने पहले एडहाक कमेटी का गठन कर दिया गया था। अब यह चुनाव एडहाक कमेटी की अध्यक्षता में करवाए जा रहे हैं। अब नए संविधान के अनुसार कमेटी का कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।
विज्ञापन
------------------------