फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   न्यायिक अफसर के घर महिला की देखभाल को भेजी नर्स, विरोध स्वरूप नर्सों ने अस्पताल में रखा कामकाज ठप

न्यायिक अफसर के घर महिला की देखभाल को भेजी नर्स, विरोध स्वरूप नर्सों ने अस्पताल में रखा कामकाज ठप

Sat, 21 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक अफसर के घर महिला की देखभाल को भेजी नर्स, विरोध स्वरूप नर्सों ने अस्पताल में रखा कामकाज ठप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक न्यायिक अधिकारी के घर में सिटी सिविल अस्पताल में तैनात नर्सों को भेजने का विरोध यहां समस्त नर्सों ने जताया। शुक्रवार सुबह कामकाज ठप कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें न्यायिक अधिकारी की मां की देखभाल को भेजा, जोकि नियमों के विपरीत है। उधर, अस्पताल में सुबह पहुंचे विधायक असीम गोयल को नर्सों ने अपना दर्द बताया। इसके बाद विधायक ने अधिकारियों से बात की जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा। आश्वासन मिलने पर वह काम पर लौटीं।

नर्सों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के आदेश पर उन्हें एक न्यायिक अफसर के घर पर उनकी मां की सेवा के लिए भेजा गया। इसके लिए पहले उन्होंने मना भी किया था, लेकिन इसके पश्चात भी उन्हें वहां भेजा गया। लेकिन वहां न तो उन्हें पानी पीने की सुविधा मिली और न ही हवा के लिए पंखे चलाए गए, वहीं साथ ही उनसे घर की सफाई भी करवाई गई। मामले की जानकारी अधिकारी को दी तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में शुक्रवार को नर्सों ने अस्पताल के अधिकारियों से बात की और विधायक के पहुंचते ही उन्होंने अपनी आपबीती उनके समक्ष रखी। इसके बाद विधायक ने अधिकारी को निर्देश देते हुए उन्हें अस्पताल से बाहर किसी भी मरीज के घर उनकी सेवा करने के लिए न भेजने के लिए कहा। विधायक और अधिकारी की बात से संतुष्ट होकर वह अस्पताल मे अपने कार्य पर लग गईं।
विज्ञापन


यह निजी मामला था जिसे निपटा दिया गया है और सभी नर्स इससे संतुष्ट हैं।
-डा. अशोक कुमार, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed