{"_id":"5ae4cf804f1c1b350b8b70e8","slug":"101524944768-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में आंगनवाड़ी वर्कर पर लाठीचार्ज की निंदा, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में आंगनवाड़ी वर्कर पर लाठीचार्ज की निंदा, सौंपा ज्ञापन
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में आंगनबाड़ी वर्कर पर लाठीचार्ज की निंदा, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर यूनियन ने शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर द्वारा मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन का वहां की राज्य सरकार द्वारा दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 40 वर्षों से मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जम्मू कश्मीर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तीन महीने से मांग कर रही हैं कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए तथा सरकार द्वारा उन्हें कर्मचारियों के बराबर माह वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि खेद की बात है कि भाजपा एवं पीडीपी गठबंधन की सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही। गत दिवस गांदरबल जिले में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही महिला कर्मचारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे कर्मियों पर आंसू गैस के गोले चलाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।