फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   प्रदर्शन को लेकर दो धड़ों में बंटी कांग्रेस

प्रदर्शन को लेकर दो धड़ों में बंटी कांग्रेस

Sun, 16 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन को लेकर दो धड़ों में बंटी कांग्रेस
अंबाला कैंट। अंबाला संसदीय क्षेत्र में पंचकूला और यमुनानगर जिले में रविवार होने वाले दो विरोध प्रदर्शनों में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता बंट गए हैं। एक प्रदर्शन सांसद सैलजा गुट की ओर से आयोजित है तो दूसरा पूर्व सीएम चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट का। दोनों स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा भीड़ ले जाने में कांग्रेस नेताओं में होड़ मची हुई है। आलम यह है कि एक चौराहे या रोड पर लगे होर्डिंग्स के जरिए पंचकूला में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान कांग्रेस नेता कर रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ दूसरी पर अन्य होर्डिंग के जरिए यमुनानगर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। एक ही दिन में दो प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गए हैं। कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता तो असमंजस में हैं कि आखिरकार वह यमुनानगर जाए या पंचकूला। फिलहाल एक दिन में दो प्रदर्शनों से कांग्रेस में गुटबाजी एक बार फिर से खुलकर सामने आई है। मामला राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चाएं बटोर रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर में महापंचायत करेंगे हुड
बता दें कि यमुनानगर में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में महापंचायत अनाज मंडी में रविवार आयोजित होनी है। अंबाला से पूर्व मंत्री चौ. निर्मल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों को इस महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। निर्मल सिंह बताते हैं कि इस महापंचायत में भाजपा सरकार की ओर से किसान विरोधी नीतियों का विरोध जताया जाएगा। चुनाव से पहले भाजपा ने कई वायदे किए गए थे मगर अब वह इनसे मुकर गई है।
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में सैलजा करेंगी प्रदर्शन
दूसरी ओर जीएसटी के विरोध में सांसद कुमारी सैलजा रविवार को पंचकूला सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विरोध प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन को लेकर भी अंबाला में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाकर प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके। गत दिनों अंबाला आई सैलजा ने कार्यकर्ताओं को इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी दिखे मतभेद, प्रदर्शन वहीं मुद्दे बदले
बता दें कि सैलजा व हुड खेमे में मतभेद पहले भी जिले में देखने को मिले हैं। बीती 23 जून को सीएम हुड कैंट में सांइस इंडस्ट्री पर लगाए गए जीएसटी के विरोध में धरने प्रदर्शन पर बैठे थे। मगर सैलजा गुट ने इससे दूरी बनाए रखी थी। ठीक अगले दिन 24 जून को सैलजा गुटा ने किसानों के समर्थन में सिटी अनाज मंडी में विरोध प्रदर्शन किया था। मगर अब रविवार को दोनों गुट प्रदर्शन तो करेंगे मगर मुद्दों की अदला-बदली हो गई है। सैलजा पंचकूला में जीएसटी का विरोध जताएंगी जबकि हुड किसानों के समर्थन में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed