{"_id":"58261cec4f1c1bf47eb3b514","slug":"100-rupees-operate-atm-will-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 के नोट हैं तो चलेगा एटीएम, वरना कुछ दिन रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 के नोट हैं तो चलेगा एटीएम, वरना कुछ दिन रहेगा बंद
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
बंद पड़ा एटीएम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक करेंसी के बदले जाने के बाद बैंकों में 2000 के नए नोट पहुंच गए हैं। काफी लोगों ने इन नोटों को अपनी पुरानी करेंसी जमा करवाने के बाद प्राप्त भी किया। लेकिन मौजूदा एटीएम सिस्टम के लिए ये नए नोट ही एक अजीब समस्या बन गए हैं। इसी समस्या की वजह से अब लोगों को कुछ दिन और एटीएम संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
इस वजह से बंद करने पड़े एटीएम
दरअसल, इस समस्या के अंतर्गत जो नया 2000 का नोट बैंकों में पहुंचा है, वो नोट अभी बैंकों के मौजूदा एटीएम के भीतर नोट रखने के लिए बने रैक में उस लिहाज से फिट नहीं आ रहा है कि मशीन उसे उठाकर बाहर की ओर निकाले। नोट रखने के रैक थोड़े बड़े साइज के हैं और इस 2000 के नए नोट का साइज अपेक्षाकृत काफी छोटा है। दूसरा, इस नोट को एटीएम से बाहर लाने के लिए सॉफ्टवेयर को भी अपडेट करने की जरूरत है, ताकि यदि कोई व्यक्ति दो हजार या इससे बड़ी पेमेंट चाहता हैं, तो अत्यधिक राशि दो हजार के नोट में ही बाहर आए। लेकिन चूंकि अभी ये सॉफ्टवेयर भी मौजूदा एटीएम में नहीं है, इसलिए बैंकों के एटीएम फिलहाल कुछ दिन और बंद ही रहेंगे।
100 के नोट सहारे ही एटीएम
इस वक्त आलम यह है कि सभी बैंकों के एटीएम फिलहाल 100 के नोटों के सहारे ही चल रहे हैं और अधिकतर बैंकों में ये नोट भी खत्म हो गए हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक प्रवीण अरोड़ा बताते है कि अभी एटीएम में साफ्टवेयर अपग्रेड करना है। दो हजार के नोट मौजूदा एटीएम में एडजस्ट नहीं हो रहे हैं, इस तरह के इनपुट फील्ड से आए हैं, इस पर अभी काम हो रहा है। जल्द इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
यैस बैंक के मैनेजर हितेश कहते हैं कि 100 की करेंसी भी बैंकों के पास ज्यादा नहीं बची है। जितनी थी एटीएम में डाली जा चुकी है। इसलिए अब 100 की करेंसी है नहीं, 2000 नोट की एडजस्ट अभी एटीएम में होनी है, लिहाजा फिलहाल एटीएम बंद ही पड़े हैं। जल्द ही लोगों की हर तरह का समस्या का समाधान किया जाएगा।
बुजुर्गों, महिलाओं का खास ध्यान रखने के निर्देश
बैंकों में लगातार बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर सभी बैंकों के मैनेजर को ये निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान बैंकों में करेंसी जमा या एक्सचेंज करवाने आने वाले बुजुर्गों, पूर्व सैनिकों व महिलाओं का खास ध्यान रखा जाए। बुजुर्गों के लिए पानी की व्यवस्था करवाई जाए और उनकी अलग कतारें लगवाई जाएं। यैस बैंक के मैनेजर हितेश कहते हैं इन्हीं निर्देशों का पाल उनके बैंक में पूरी तरह से किया जा रहा है।