फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   100 cartons stolen from Herbal Life Containers

Ambala News: हर्बल लाइफ कंटेनर से 100 कार्टून चोरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
100 cartons stolen from Herbal Life Containers
अंबाला। राजपुरा से महाराष्ट्र के लिए जा रहे हर्बल लाइफ इंटरनेशनल इंडिया के कंटेनर से चोर करीब 100 कार्टून चोरी कर ले गए। अंबाला छावनी के मोहड़ा के निकट एनडीए प्लाजा के पास कंटेनर खराब होने का फायदा उठाकर चोरों ने 8 अक्तूबर की रात वारदात को अंजाम दिया। रात के समय चालक कंटेनर से थोड़ी दूरी पर सो रहा था कि वह कंटेनर की सील खोलकर कार्टून चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सुबह चोरी की भनक लगते ही कंटेनर चालक ने कंपनी में सूचना दी। पड़ाव थाना पुलिस ने वरुणा इंटीग्रेटेड कंपनी में सहायक मैनेजर राजगढ़ के पाबासी गांव निवासी नरेश सिंह की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। चोरी हुए कार्टून में कंपनी के कई छोटे-छोटे प्रोडक्ट थे जिनकी कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये का सामान था। जांच अधिकारी असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कृष्ण लाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

राजपुरा से निकले कंटेनर में थे 1645 कार्टून : शिकायतकर्ता नरेश सिंह ने बताया कि 5 अक्तूबर को कंपनी का कंटेनर राजपुरा से हर्बल लाइफ इंटरनेशनल इंडिया का माल लोड करके कुल 1645 बॉक्स यानी कार्टून लेकर महाराष्ट्र के लिए चला था। जो छह अक्तूबर को मोहड़ा के नजदीक एनडीए प्लाजा के पास आकर गाड़ी खराब हो गई थी। नौ अक्तूबर को गाड़ी का चालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी के कंटेनर के ताले व सील तोड़कर कार्टून चोरी हो गए हैं। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी से कार्टून से करीब 100 कार्टून चोरी हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed