{"_id":"64555674fc61a846e6050506","slug":"10-thousand-prize-crook-arrested-for-killing-cows-ambala-news-c-36-1-sknl1017-2588-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गायों की हत्या में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गायों की हत्या में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला। करनाल की नंदीग्राम फूसगढ़ गोशाला में 45 गायों की हत्या मामले में फरार चल रहे एक और 10 हजार के इनामी बदमाश अमर कुमार को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहबाद की डेहा कॉलोनी निवासी अमर पिछले तीन माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने टीम ने उसे शाहाबाद से पकड़ा। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी को करनाल पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी एसटीएफ अंबाला ने 10 हजार के इनामी बदमाश विजय को काबू किया था।
तीसरा बदमाश अभी गिरफ्त से बाहर
बता दें कि 27 जनवरी को पुलिस को दी शिकायत में गोशाला के प्रधान राजेश बंसल ने बताया था कि फूसगढ़ गांव स्थित नगर निगम की गोशाला, नंदीग्राम में मौजूद गोवंश के लिए 26 जनवरी को करनाल घास मंडी से हरा चारा खरीदा था। इसका वजन 82 क्विंटल 40 किलोग्राम था। यह हरा चारा घास मंडी आढ़ती महिंद्र सिंह चौहान से खरीदा था। 27 जनवरी को सुबह गोशाला के कर्मचारियों ने शेडों में जाकर देखा तो दो नंबर और तीन नंबर और एक नंबर शेड में 45 गाय मृत अवस्था में थी। गायों की हरे चारे से हुई थी। जांच में तीन नाम सामने आए थे। विजय और अमर की गिरफ्तारी हो चुकी है।