{"_id":"681baea53c8207a38f008947","slug":"10-lakh-rupees-looted-in-the-name-of-herbs-ambala-news-c-36-1-amb1001-142240-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जड़ी-बूटी के नाम पर हड़पे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जड़ी-बूटी के नाम पर हड़पे 10 लाख रुपये
विज्ञापन
अंबाला। दवाओं की कंपनी में काम करने वाली महिला के साथ 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने रूड़की निवासी सानिया, सोनू उर्फ रिफाकत,अमित कुमार, नोनीत कुमार, विशाल कुमार और रोपड़ के रहने वाले कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने बताया कि वह पिछले 7-8 साल से दवा की कंपनी में साझेदार है। पिछले साल अक्टूबर 2024 में वो एक बैठक के लिए यमुनानगर गई थी। यहां पर काफी लोग दवा कंपनियों से आए थे। यहां उसे एक औरत मिली और उसने अपना नाम सानिया बताया। फिर एक दूसरे का नंबर ले लिया।
कुछ दिन बाद उसे सानिया का फोन आया और उसने बताया कि उसके पति कैंसर की दवाई बनाने, बेचने और खरीदने का काम करते हैं। आठ जनवरी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में बात हुई इस दौरान उसके साथ सानिया का पति सोनू उर्फ रिफाकत, अमित, लुकमान, अमन पहले से ही गाड़ी में मौजूद थे। उन्होंने दवाई खरीद में मुनाफे का झांसा दिया और वो उनकी बातों में आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद बराड़ा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उनकी मुलाकात अनुपम जैन नामक व्यक्ति से हुई। उसने काले रंग के बैग में जड़ी बूटी दिखाई। कुछ देर बाद सोनू, सानिया कहने लगे की उनके पास कुछ पैसे कम पड़ रहे हैं। अगर वो थोड़े पैसों का इंतजाम कर दे तो अगले दिन शाम तक मुनाफा सहित पैसे लौटा देंगें। इसके बाद महिला ने अपनी दोस्त प्रियंका व मोहित को फोन किया और बोला कि उसके घर से नकद ले आओ।
कुछ देर बाद उसके दोस्त पैसे लेकर बराड़ा रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आ गये। यहां पर दोषियों ने 10 लाख रुपये गिने और रिफाकत ने काले रंग के बैग में डालकर पैसे अनुपम जैन को दे दिया। इस दौरान उन्होंने उससे वह जड़ी बूटी वाला बैग ले लिया। थोड़ी देर बाद सोनू उर्फ रिफाकत कहने लगा कि यह जड़ी बूटी ठीक नहीं है और वहां खड़े सभी दोषियों ने उसे चेक किया तभी अमित बोला यह तो बिल्कुल बेकार है और अब किसी काम का नहीं है।
इसे सुनते ही सभी लोग आपस में बात करने लगे और रिफाकत ने अनुपम जैन को फोन किया और कहा कि यह चीज खराब हो चुकी है। अनुपम जैन ने उनसे कहा कि वो एक-दो दिन में उन्हें नया माल लाकर दे देगा। जब महिला ने अपने पैसे वापिस मांगे तो सानिया और उसके पति ने आश्वासन दिया कि मुनाफे सहित पूरे पैसे मिल जाएंगे। लेकिन कुछ नहीं हुआ, उल्टा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।