फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Almost clear weather in sonipat jind and panipat weather update

Haryana Weather : कहीं खिली धूप, कहीं छाए बादल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम का मिजाज

Sun, 16 Feb 2025 10:21 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 10:21 AM IST
सार

हरियाणा में रविवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज बना हुआ है। कहीं धूप खिली हुई है तो कहीं बादल छाए  हुए हैं। पानीपत में रविवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ।

विज्ञापन
Almost clear weather in sonipat jind and panipat weather update
haryana Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में रविवार को मौसम का मिलाजुला मिजाज बना हुआ है। कहीं धूप खिली हुई है तो कहीं बादल छाए  हुए हैं। पानीपत में रविवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। इसके बाद मौसम साफ हुआ। दिन में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहेगा। हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
विज्ञापन


वहीं, जींद में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटा है।

वहीं राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम का मिजाज मिलाजुला बना हुआ है। चंडीगढ़ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में बादलों के बीच से सूरज निकल रहा है। एक दिन पहले शनिवार को भी सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। 
विज्ञापन


खिली धूप के साथ तापमान में आई कमी 
सोनीपत में सुबह से खिली धूप निकली हुई है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री था। 19 फरवरी को हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। जिससे मौसम में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

रेवाड़ी। सुबह से धूप खिली हुई है। मौसम एकदम साफ है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का एहसास होता है। रात में ठंड बरकरार है। फिलहाल अब मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। नारनौल में सुबह से मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 10 डिग्री के पास दर्ज किया गया। झज्जर में सुबह से मौसम साफ हैं। धूप निकली हुई हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed