{"_id":"39bc3c267aa8f96b9760638d54718c75","slug":"accused-of-wife-s-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
जींद/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2013 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर पुलिस ने दहेज के लिए आग लगाकर विवाहिता की हत्या करने के मामले में आरोपी उसके पति राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी सास-ससुर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
रोहतक रोड चौड़ी गली सुभाष नगर निवासी राकेश की 23 वर्षीया विवाहिता नीरू 9 सितंबर की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई थी। उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मगर मायका पक्ष उकलाना निवासी परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां दो दिन पहले 12 अक्तूबर को नीरू ने दम तोड़ दिया।
इससे पहले नीरू ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर तेल छिड़ककर आग लगाई है। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर पति राकेश, ससुर आनंद और सास चंद्रकला के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने, मामले को खुर्द-बुर्द करने के प्रयास का मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि रविवार शाम को पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया है।