{"_id":"3d64238dd56333916c0b165df5892653","slug":"40-girl-students-quit-the-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आजिज 40 छात्राएं छोड़ गई स्कूल!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आजिज 40 छात्राएं छोड़ गई स्कूल!
खरखौदा(सोनीपत)
Updated Mon, 26 Aug 2013 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों की छेड़छाड़ से तंग आकर एक साथ 40 छात्राएं स्कूल छोड़ गई। ये खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के लिए तुरंत पुलिस को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
दोनों थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद सारा मामला झूठा निकला, जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
सोमवार को जिला पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिसाना के राजकीय कन्या में पढ़ने वाली गांव की करीब 40 छात्राएं शरारती तत्वों द्वारा उन्हें परेशान करने के कारण स्कूल नहीं जा रही है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी अजीत सिंह ने तुरंत प्रभाव से महिला विंग थाना प्रभारी प्रमिला व खरखौदा थाना प्रभारी रवींद्र सिंह को मामले की जांच के लिए सिसाना भेज दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही शिक्षा विभाग से भी मामले को लेकर पूछताछ की गई। महिला विंग थाना प्रभारी प्रमिला राजकीय कन्या विद्यालय में पहुंची तो सभी छात्राएं विद्यालय में हाजिर पाई गई।
उन्होंने हाजिरी रजिस्टर जांचने के बाद सभी छात्राओं की गिनती भी कि जिसके बाद ही उन्होंने सभी छात्राओं के स्कूल में होने की पुष्ठी की।
मामले में जब विद्यालय प्राचार्या कृष्णा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय को किसी ने बदनाम करने की कोशिश की है। इस प्रकार का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
सोनीपत महिला थाना प्रभारी प्रमिला का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि शरारती तत्वों से तंग आकर सिसाना गांव की करीब 40 छात्राओं ने सरकारी स्कूल में जाना बंद कर दिया है।
मौके पर जांच की गई तो यह अफवाह निकली। इस संदर्भ में स्कूल प्राचार्या कृष्णा से रिकार्ड लिया गया है, छात्राओं से भी पूछताछ की गई है, स्कूल स्टाफ से भी जानकारी जुटाई गई है। इस प्रकार की अफवाह फैलाने वालों की तलाश की जाएगी।