{"_id":"d075c936-d01e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"29-students-in-merit-from-same-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाजवाब: एक ही स्कूल के 29 बच्चे मैरिट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाजवाब: एक ही स्कूल के 29 बच्चे मैरिट में
होडल/ हरियाणा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2013 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में सिर्फ 50 प्रतिशत बच्चों के पास होने से जहां एक तरफ थोड़ी निराशा हुई, वहीं हरियाणा के एक ही स्कूल के 29 बच्चों ने मैरिट में जगह बनाई है।
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित किए गए दसवीं के परिणाम में ब्रज खंड विद्या मंदिर व सरस्वती स्कूल का शानदार प्रदर्शन रहा है।
ब्रज खंड स्कूल के बीस छात्रों ने मेरिट प्राप्त की, वहीं सरस्वती स्कूल के 29 छात्रों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है।
ब्रज खंड स्कूल के चेयरमैन कुशनपाल के अनुसार, स्कूल के छात्र राहुल जांगड़ा ने 95 प्रतिशत, कुलदीप ने 94 व उमेश रावत ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
वहीं सरस्वती स्कूल के छात्र खिलौनी ने 93.2 प्रतिशत, मनोज ने 90.4 व सपना ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की इस सफलता पर स्कूल के चेयरमैन व प्रधानाचार्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन