फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   12th first semester of mathematics paper Out

12वीं प्रथम सेमेस्टर गणित का पेपर आउट

Mon, 28 Oct 2013 09:40 PM IST
तोशाम/भिवानी/ब्यूरो
तोशाम/भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
12th first semester of mathematics paper Out
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 12वीं कक्षा के प्रथम सेमेस्टर गणित का पेपर आउट हो गया। प्रश्नपत्र परीक्षा से करीब डेढ़ घंटे पहले लीक हुआ।
विज्ञापन


पेपर लीक होने की खबर मिलते ही एसडीएम अजय चोपड़ा ने छापा मारकर पेपर को बरामद कर लिया। इसके बाद उन्होंने पेपर का मिलान किया, जो सही पाया गया।

उल्लेखनीय है कि 15 अक्तूबर से बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा चल रही है। सोमवार को गणित का पेपर था।

पेपर शुरू होने के करीब डेढ़ घंटा पहले कस्बे में पेपर लीक होने की बात फैल गई। इस पर एसडीम तोशाम ने तुरंत कार्रवाई करते संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा।


वे सुरेंद्र सिंह चौक से निकल रहे थे तो अचानक कुछ युवक भागते दिखे। एसडीएम ने शक के आधार पर वहां चेक किया तो कुछ लिखे हुए कागज पड़े थे।

कागजों को एसडीएम ने कब्जे में ले लिया और परीक्षा शुरू होने के बाद इस सामग्री का माडल संस्कृति स्कूल की गणित कि अध्यापिका से मिलान करवाया तो सही पाया गया।


एसडीएम अजय चौपडा ने बताया कि उन्हें पेपर लीक होने की सूचना मिली थी। कई जगह छापे मारे। सुरेंद्र सिंह चौक पर कुछ सामग्री मिली।

पेपर शुरू होने के बाद उसका मिलान करवाया गया, जो सही पाया गया। इस मामले में उच्च अधिकारियों को पेपर को रद्द करने की सिफारिश कर दी है।

शिक्षा बोर्ड के सचिव डा अंसज कुमार ने बताया कि पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी। बोर्ड की एक टीम का गठन कर भेजा गया है। टीम पेपर का मिलान करेगी। सही पाया गया तो पेपर को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed