फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   10th class student dies drowning in canal in Karnal

Karnal: स्कूल से बंक कर दोस्तों के साथ नहाने गए 10वीं के छात्र की नहर में डूबने से मौत, इकलौता था केशव

Fri, 05 Jul 2024 08:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Jul 2024 08:42 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक छात्र की नहर में डूबने से मौत हो गई। 16 वर्षीय केशव 10वीं का छात्र था और घर का इकलौता था।

विज्ञापन
10th class student dies drowning in canal in Karnal
पानी में डूबे किशोर के बारे में जानकारी देते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के गांव डबरी के पास नहर पर नहाने गए तीन दोस्तों में एक 16 वर्षीय छात्र डूब की डूब कर मौत हो गई। हालांकि उसके दो साथी सुरक्षित हैं। तीनों दोस्त स्कूल से बंक मारकर नहर पर नहाने के लिए गए थे। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया और नहर में छात्र की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक छात्र नहीं मिला। 
विज्ञापन


शांति नगर निवासी जोगिंद्र ने बताया कि उसका बेटा केशव प्राइवेट स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। वह सुबह स्कूल गया था और 150 रुपये भी ले गया था। जब दोपहर को वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने बेटे की तलाश की तो पता चला कि वह स्कूल गया ही नहीं है। उसके दोस्तों ने बताया कि वह नहर पर नहाने गया है। उसके साथ उसकी कक्षा के दो विद्यार्थी भी हैं। वह बाइक पर सवार होकर पहले कर्ण लेक पर गए थे फिर वह डबरी नहर में नहाने के लिए चले गए। वहां तीनों नहर में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय केशव गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस दौरान दो अन्य विद्यार्थी नहर से बाहर आ गए। केशव परिवार में इकलौता था।
विज्ञापन


डबरी नहर में एक छात्र के डूबने की जानकारी मिली है। गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी तलाश की जा रही है। 
-राजपाल सदर थाना प्रभारी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed