फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Samajwadi Party demanded a government job and financial assistance of Rs 50 lakh to a family member

पुलिस की दबिश में किसान की मौत: पीड़ित परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी व 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग

Sat, 17 Jun 2023 10:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2023 10:13 AM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि रामसकल यादव की बेटी का आरोप है कि दबिश के दौरान जब रामसकल भागने लगे तो पुलिसवालों ने दौड़ाकर उन्हें गिरा दिया। लात-घूसों से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Samajwadi Party demanded a government job and financial assistance of Rs 50 lakh to a family member
समाजवादी पार्टी ने चाड़ी गांव के रामसकल यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रु

विस्तार

 समाजवादी पार्टी ने चाड़ी गांव के रामसकल यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की है। गांव में बीते दिनों पुलिस की दबिश के दौरान रामसकल यादव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को बांसगांव क्षेत्र के चाड़ी गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि रामसकल यादव की बेटी का आरोप है कि दबिश के दौरान जब रामसकल भागने लगे तो पुलिसवालों ने दौड़ाकर उन्हें गिरा दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: किसान की हुई थी मौत: मार्च में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज, कराया गया दाह संस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


लात-घूसों से पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह रिपोर्ट नेतृत्व को भेजेंगे। सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में रामभुआल निषाद, गोपाल यादव, डाॅ मोहसिन खां, चंद्रबली यादव, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed