फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar engineer died due to head injury in Standard Hotel gorakhpur starts police investigation

बिहार के इंजीनियर की सिर में चोट लगने से हुई थी मौत, गोरखपुर के इस होटल में मिला था शव

Wed, 16 Sep 2020 11:01 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 16 Sep 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
Bihar engineer died due to head injury in Standard Hotel gorakhpur starts police investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टैंडर्ड होटल में बीते सोमवार को मृत पाए गए इंजीनियर के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
बता दें कि पहले पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मानकर जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट की बात सामने आने पर अब हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। उधर, मंगलवार को परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के महुई निवासी अभिषेक पांडेय भिलाई (छत्तीसगढ़) की एक कंपनी में इंजीनियर थे। लॉकडाउन के दौरान वह घर चले आए थे। कंपनी से बुलावा आने पर अभिषेक तीन दिन पहले घर से निकले थे। रविवार की दोपहर में वह रेलवे स्टेशन रोड के होटल स्टैंडर्ड पहुंचे, जहां कमरा नंबर 26 में ठहरे थे। सोमवार को होटल के कमरे में उनका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया कि चेकआउट करने के लिए उसने कमरे में फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो बिस्तर पर अभिषेक का शव पड़ा था।


पुलिस को कमरे से सैनिटाइजर की खाली बोतल मिली। तब आशंका जताई गई कि अभिषेक ने सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में सीओ कैंट सुमित शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed