फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Navratri’s New Gen-Z Trend: Rent a Garba Partner, Viral Packages on Social Media

नवरात्रि में Gen-Z का नया ट्रेंड: अब रेंट पर मिलेगा गरबा पार्टनर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये पैकेज

Fri, 25 Sep 2026 06:52 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 25 Sep 2026 06:52 PM IST
सार

नवरात्रि से पहले Gen-Z के बीच ‘रेंटल गरबा पार्टनर’ का ट्रेंड चर्चा में है। सोशल मीडिया पोस्ट्स में ₹1,000 से ₹2,000 तक के सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम पैकेज वायरल हैं। लेकिन क्या यह सच में नई सेवा है या सिर्फ सोशल मीडिया की क्रिएटिविटी? 

विज्ञापन
Navratri’s New Gen-Z Trend: Rent a Garba Partner, Viral Packages on Social Media
नवरात्रि में Gen-Z का नया ट्रेंड - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है और गरबा-डांडिया की धूम के बीच Gen-Z का एक नया ट्रेंड भी चर्चा में है। अब युवाओं के लिए सिर्फ गरबा नाइट में जाना ही काफी नहीं, बल्कि गरबा पार्टनर होना भी जरूरी हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग अपने पार्टनर के साथ मैचिंग आउटफिट, गरबा स्टेप्स और कपल रील्स को लेकर खासा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

क्या है ‘रेंटल गरबा पार्टनर’ का कॉन्सेप्ट?

नवरात्रि आते ही सोशल मीडिया पर गरबा और डांडिया का रंग चढ़ जाता है। लेकिन इस बार Gen-Z के बीच एक नया ट्रेंड चर्चा में है ‘रेंटल गरबा पार्टनर’। यानी अगर आपके पास गरबा खेलने के लिए कोई पार्टनर नहीं है, तो आप उसे कुछ समय के लिए रेंट पर ले सकते हैं। इस ट्रेंड के पीछे कई वजहें हैं। किसी को गरबा नाइट में अकेले जाने में झिझक होती है, तो कोई अपने सोशल मीडिया के लिए शानदार कपल रील बनाना चाहता है। ऐसे में ‘रेंटल गरबा पार्टनर’ का कॉन्सेप्ट युवाओं के लिए एक नया और मजेदार विकल्प बनकर सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिल्वर, गोल्ड या प्लैटिनम... कितना है गरबा पार्टनर का रेट?
अब बात करते हैं इन ‘रेंटल गरबा पार्टनर’ पैकेजेस की। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम जैसे तीन पैकेज बताए जा रहे हैं, जिनकी कीमत 1 हजार से 2 हजार रुपये तक है।

  • सिल्वर पैकेज- 1 हजार रुपये का है। इसमें करीब 2 घंटे गरबा पार्टनर का साथ, मैचिंग आउटफिट को लेकर सलाह, बेसिक गरबा स्टेप्स में मदद और एक सेल्फी शामिल बताई जा रही है
  • गोल्ड पैकेज - कीमत 15 सौ रुपये है। इसमें 4 घंटे का साथ, सोशल मीडिया के लिए रील्स और वीडियो शूट करने के साथ-साथ एक मजेदार ‘कपल स्टोरी’ तैयार करने का ऑफर बताया जा रहा है।
  • प्लैटिनम पैकेज- इसकी कीमत 2 हजार रुपये बताई जा रही है। इसमें पूरी रात या दिन साथ रहने, डांस स्टेप्स में मदद करने, गरबा के दौरान दुपट्टा और झुमका संभालने और कार्यक्रम के बाद घर तक छोड़ने जैसी सुविधाओं का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, इन पैकेजेस और कीमतों की जानकारी फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के जरिए सामने आ रही है। इसलिए इन्हें किसी आधिकारिक या मानकीकृत सेवा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

पुलिस और बजरंग दल का रिएक्शन: सुरक्षा और सतर्कता जरूरी
‘रेंटल गरबा पार्टनर’ के इस ट्रेंड को लेकर जहां सोशल मीडिया पर युवाओं में उत्सुकता दिख रही है, वहीं पुलिस ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अहमदाबाद साइबर क्राइम टीम के एसीपी हार्दिक माकड़िया के मुताबिक, यह सोशल मीडिया पर चल रही एक तरह की क्रिएटिविटी हो सकती है, लेकिन अनजान लोगों के साथ ऑनलाइन संपर्क और पैसों के लेन-देन में सावधानी बेहद जरूरी है। वहीं, बजरंग दल जैसे संगठनों ने भी इस कॉन्सेप्ट पर आपत्ति जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में ‘रेंटल गरबा पार्टनर’ का यह ट्रेंड सोशल मीडिया की चर्चा से आगे बढ़कर सुरक्षा और सामाजिक बहस का मुद्दा भी बनता नजर आ रहा है।

 

Gen-Z के लिए फेस्टिव सीजन का नया ट्रेंड
नवरात्रि के साथ बदलते सोशल मीडिया ट्रेंड्स की यह एक नई मिसाल है। जहां एक तरफ Gen-Z पारंपरिक गरबा को नए अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ‘रेंटल गरबा पार्टनर’ जैसा कॉन्सेप्ट त्योहार और डिजिटल कल्चर के बदलते रिश्ते को भी दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed