फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   From Villain to Style Icon: When Being Called ‘Bad’ Became a Compliment How Did the Meaning of ‘Baddie’ Change

Villain से Style Icon तक: जब ‘Bad’ कहलाना बन गया तारीफ, कैसे बदल गया ‘Baddie’ का मतलब?

Tue, 08 Sep 2026 11:23 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:23 AM IST
सार

Gen-Z की भाषा में 'Baddie' अब विलेन या बुरे किरदार का नहीं, बल्कि कॉन्फिडेंट, स्टाइलिश और अपनी पर्सनैलिटी को बेझिझक कैरी करने वाले व्यक्ति का प्रतीक है। हिप-हॉप और सोशल मीडिया से लोकप्रिय हुआ यह शब्द अब लुक से आगे बढ़कर एटीट्यूड, स्टाइल और आत्मविश्वास से जुड़ चुका है।

विज्ञापन
From Villain to Style Icon: When Being Called ‘Bad’ Became a Compliment How Did the Meaning of ‘Baddie’ Change
जेन-जी - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर कोई ‘Bad’ शब्द बोले तो आपको सुनकर लग सकता है कि इसका मतलब कुछ गलत होगा। लेकिन Gen-Z की भाषा में Baddie होना तारीफ है। Gen-Z की दुनिया में अब सिर्फ खूबसूरत दिखना ही काफी नहीं है। उनके लिए कॉन्फिडेंस और अपना अलग स्टाइल कैरी करना भी जरूरी है। तो आईए जानते हैं कि आखिर Baddie का मतलब क्या है और क्यों यह शब्द Gen-Z की स्टाइल और पर्सनैलिटी का हिस्सा बन गया है? 

विज्ञापन

जब समझ आया कि ‘Baddie’ का मतलब क्या है
Gen-Z की भाषा में Baddie शब्द का इस्तेमाल ऐसी लड़की के लिए किया जाता है जो, स्टाइलिश और बेहद कॉन्फिडेंट हो और अपनी पर्सनैलिटी को पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Baddie शब्द की शुरुआत कैसे हुई? 
‘Baddie’ शब्द की शुरुआत हिप-हॉप और अर्बन कल्चर से हुई थी, लेकिन Instagram, और Twitter/X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इसे एक पॉपुलर स्टाइल ट्रेंड बना दिया। फ्लॉलेस मेकअप, स्टाइलिश आउटफिट और जबरदस्त कॉन्फिडेंस यही है ‘Baddie Aesthetic’ की पहचान। हालांकि इस शब्द में ‘Bad’ आता है, लेकिन Baddie कहलाना कोई बुरी बात नहीं, बल्कि तारीफ है। इसका इस्तेमाल ऐसी लड़की के लिए किया जाता है, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ बेहद कॉन्फिडेंट हो और अपनी पर्सनैलिटी को पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी करे।

विज्ञापन



Baddie शब्द का मतलब कितना बदला? 


1980s-90s में ‘Baddie’ यानी विलेन
इस दौर में ‘Baddie’ शब्द का इस्तेमाल फिल्मों और टीवी शोज में विलेन या बुरे किरदार के लिए किया जाता था। यानी Baddie का सीधा मतलब था-Bad Women।

2000s में मतलब बदलने लगा
2000 के दशक की शुरुआत में हिप-हॉप कल्चर ने इस शब्द को नया मतलब देना शुरू किया। ‘Bad’ शब्द को एक पॉजिटिव अंदाज में इस्तेमाल किया जाने लगा और ‘Bad Woman’ का मतलब खूबसूरत और कॉन्फिडेंट महिला से जुड़ने लगा।

2010-2016 में Baddie Aesthetic की शुरुआत
Instagram के बढ़ते प्रभाव के साथ ‘Baddie Aesthetic’ एक अलग स्टाइल बनने लगा। शार्प आईलाइनर, कंटूर मेकअप, बॉडी-कॉन आउटफिट्स और कॉन्फिडेंट अंदाज इसकी पहचान बने।

2017-2020 में Gen-Z ने बनाया Mainstream
Gen-Z ने ‘Baddie’ को और पॉपुलर कर दिया। अब यह ऐसे व्यक्ति के लिए इस्तेमाल होने लगा जो अपने लुक, स्टाइल और एटीट्यूड को कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करे।

2021-अब तक  लुक से ज्यादा है Energy
अब ‘Baddie’ का मतलब सिर्फ खूबसूरत दिखना नहीं है। बोर्डरूम हो, जिम हो या 50 की उम्र-कॉन्फिडेंस और अपनी पर्सनैलिटी को पूरे दम के साथ कैरी करना ही Baddie Energy है।

आज के दौर में ‘Baddie’ का असली मतलब क्या है?
आज खासकर सोशल मीडिया पर ‘Baddie’ किसी बुरी लड़की के लिए नहीं, बल्कि ऐसी लड़की के लिए कहा जाता है जो कॉन्फिडेंट हो, अपने लुक को अच्छे से कैरी करे और अपनी पर्सनैलिटी से लोगों का ध्यान खींचे। Baddie बनने के लिए कोई खास नियम नहीं हैं। यह सिर्फ कपड़ों या मेकअप की बात नहीं, बल्कि आपके एटीट्यूड और कॉन्फिडेंस से जुड़ा है। यानी आप जैसी हैं, उसी अंदाज में बिना झिझक खुद को एक्सप्रेस करना।

जब कोई कहता है-‘She walked in like a baddie’, तो इसका मतलब होता है कि वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आई और आते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

‘Baddie Aesthetic’ सिर्फ एक लुक नहीं, पूरा स्टाइल है
जब लोग ‘Baddie Aesthetic’ की बात करते हैं, तो आमतौर पर एक खास तरह के लुक की बात होती है, जो 2016 से 2019 के बीच Instagram पर काफी पॉपुलर हुआ। धीरे-धीरे इसका लुक इतना पहचानने योग्य हो गया कि यह लगभग एक फिक्स्ड स्टाइल टेम्पलेट जैसा बन गया। 
लेकिन अब Baddie Aesthetic का मतलब सिर्फ एक तरह का लुक नहीं रह गया है। अलग-अलग स्टाइल के साथ इसका नया रूप देखने को मिल रहा है। कोई Dark Academia Baddie है, तो कोई Gym Baddie, Cottagecore Baddie या Corporate Baddie है।

क्या ‘Baddie’ सिर्फ लड़कियों के लिए इस्तेमाल होता है?
शुरुआत में ‘Baddie’ शब्द का इस्तेमाल ज्यादातर महिलाओं के लिए ही किया जाता था, खासकर उनकी कॉन्फिडेंस को लेकर। लेकिन अब लड़कों, जेंडर-नॉन-कनफॉर्मिंग लोगों और यहां तक कि पालतू जानवरों के लिए भी ‘Baddie’ शब्द सुनने को मिल जाता है। हालांकि,‘Baddie’ का इस्तेमाल अब भी ज्यादातर महिलाओं के लिए ही होता है। इसलिए इस शब्द का सही मतलब समझने के लिए संदर्भ बहुत मायने रखता है।

जैसे- ‘My girlfriend is a baddie’ का मतलब है कि मेरी गर्लफ्रेंड बेहद कॉन्फिडेंट है। वहीं ‘My coworker walked into the meeting like a baddie’ का मतलब है मेरा कलीग मीटिंग में एकदम स्वैग के साथ आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed