फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Is Gen Z Tired of Swipe Culture Ichigo Ichie Changing Dating Trends What Japanese Philosophy Is All About.

Swipe Culture से थक गई Gen Z?: डेटिंग के ट्रेंड को बदल रही है Ichigo Ichie, जानें क्या है जापानी फिलॉसफी

Wed, 08 Jul 2026 05:30 PM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 08 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

क्या Gen Z Swipe Culture से थक गए हैं? बढ़ती डेटिंग थकान के बीच कई युवा जापानी फिलॉसफी Ichigo Ichie अपना रहे हैं। यह हर मुलाकात को खास मानकर उसी पल को पूरी तरह जीने और बेहतर विकल्पों की तलाश छोड़ सामने वाले व्यक्ति पर ध्यान देने की सलाह देती है।

विज्ञापन
Is Gen Z Tired of Swipe Culture Ichigo Ichie Changing Dating Trends What Japanese Philosophy Is All About.
जेन जी ट्रेंड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Gen Z के डेटिंग का तरीका अब 'Swipe Culture' में बदल चुका है। पहला मैच, फिर दूसरा, फिर एक और प्रोफाइल... हर बार लगता है कि शायद अगला प्रोफाइल और बेहतर होगा। इस चक्कर में लोग असली कनेक्शन बनाने की बजाय लगातार नए ऑप्शन तलाशते रहते हैं, जिससे डेटिंग का अनुभव थकाने वाला बन जाता है। ऐसे में कई Gen Z रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए जापान की सदियों पुरानी फिलॉसफी Ichigo Ichie अपना रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है Ichigo Ichie?
'इचिगो इचिए' (Ichigo Ichie) का मतलब है 'वन टाइम, वन मीटिंग'। यह दो जापानी शब्दों से मिलकर बना है। 'Ichigo' का अर्थ है एक बार या जीवन में मिलने वाला खास अवसर। वहीं, 'Ichie' का मतलब है मुलाकात या सामना। दोनों मिलकर यह संदेश देते हैं कि हर मुलाकात अपने आप में अलग होती है और बिल्कुल उसी रूप में दोबारा कभी नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फिलॉसफी लोगों को अतीत में उलझने या भविष्य की चिंता करने के बजाय मौजूदा पल पर पूरा ध्यान देने की सीख देती है। इसकी शुरुआत जापान की पारंपरिक टी सेरेमनी से हुई थी लेकिन आज यह सोच सिर्फ चाय की रस्म तक सीमित नहीं है। इसे रिश्तों, दोस्ती, काम और रोजमर्रा की जिंदगी में भी अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन

Is Gen Z Tired of Swipe Culture Ichigo Ichie Changing Dating Trends What Japanese Philosophy Is All About.
जेन जी - फोटो : Amar Ujala

डेटिंग में कैसे काम आती है यह सोच?
आज की मॉडर्न डेटिंग में अक्सर क्वांटिटी को ज्यादा अहमियत मिलती है। डेटिंग ऐप्स पर कुछ ही मिनटों में सैकड़ों प्रोफाइल सामने आ जाते हैं। बातचीत कभी भी रोक दी जाती है। दोबारा शुरू की जा सकती है या फिर किसी नए मैच के लिए छोड़ दी जाती है।

ऐसे में लोगों के पास विकल्प तो बढ़ गए हैं, लेकिन बेहतर रिश्ते हमेशा नहीं बन पाते। इसे 'पैराडॉक्स ऑफ चॉइस' भी कहा जाता है, जहां ज्यादा विकल्प होने के बावजूद सही कनेक्शन बनाना मुश्किल हो जाता है।
यहीं Ichigo Ichie अलग नजरिया देती है। यह फिलॉसफी कहती है कि लगातार अगले बेहतर विकल्प की तलाश करने के बजाय, सामने वाले व्यक्ति और उस पल को पूरी तरह महसूस करें। यह फिलॉसफी कहती है कि डेटिंग के दौरान सिर्फ इस बात पर ध्यान न दें कि सामने वाला आपका भविष्य का पार्टनर बनेगा या नहीं। इसके बजाय उस पल को पूरी तरह महसूस करें। बातचीत का आनंद लें और बिना किसी दबाव के सामने वाले को जानने की कोशिश करें।

क्या Ichigo Ichie डेटिंग की थकान को कम कर सकती है?
Ichigo Ichie यह दावा नहीं करती कि इससे हर किसी को बेहतर रिश्ता मिलेगा या रोमांटिक सफलता तय हो जाएगी, लेकिन यह रिश्तों को देखने का एक अलग नजरिया जरूर देती है।
यह फिलॉसफी कहती है कि हर मुलाकात को किसी परीक्षा या भविष्य तय करने का जरिया बनाने के बजाय, पहले उसे पूरी तरह महसूस करें। यानी पहली डेट पर ही यह तय करने का दबाव न लें कि सामने वाला आपका लाइफ पार्टनर बनेगा या नहीं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सोच को अपनाने से डेटिंग का तनाव कम हो सकता है। लोग रिश्तों को अधिक सहज और वास्तविक तरीके से जी सकते हैं।

रोजमर्रा की जिंदगी में Ichigo Ichie को कैसे अपनाएं?

  • Ichigo Ichie को रोजमर्रा की जिंदगी और रिश्तों में भी अपनाया जा सकता है।
  • किसी से बात करते समय फोन एक तरफ रखकर पूरी तरह बातचीत पर ध्यान दें।
  • सामने वाले की बात ध्यान से सुनें, वह कहना क्या चाहता है, जवाब देने की जल्दी न करें।
  • डेट पर जाते समय हर अनुभव की तुलना अपनी पिछली डेट या पुराने रिश्तों से न करें।
  • हर मुलाकात को बिना किसी तय नतीजे या उम्मीद के नए अनुभव की तरह स्वीकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed