समलैंगिक साथी ने किया प्रेमी का कत्ल, हत्या से पहले बनाए संबंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में अहमदाबाद के डेहगाम में साहूकार राकेश नाम के शख्स का शव उसके घर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले छानबीन की तो चौंकाने वाली जानिकारियां सामने आईं।
साहूकार राकेश की हत्या उसके ही समलैंगिक प्रेमी ने की। इस हत्या का अंजाम एक अंतरंग प्रेमी द्वारा विश्वासघात में दिया गया। घटना 15 अप्रैल की रात की है। पुलिस ने मामले की परतें खोलना शुरू की तो आठ दिन के भीतर ही हत्यारोपी तक पहुंच गई।
मामले में गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी समेत गिरफ्तार हुए दो लोगों से पूछताछ में पता चला कि राकेश की हत्या उसके समलैंगिग प्रेमी के हाथों की गई। प्रेमी हत्यारे को राकेश के पास मौजूद कुछ सोने के आभूषणों को देख लालच आ गया और फिर उसने उन आभूषणों को पाने के लिए राकेश की हत्या कर दी। पुलिस ने जांच में और आगे बढ़ी तो हैरान करने वाले तथ्य सामने आए।
हत्या से पहले किया था अप्राकृतिक सेक्स
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि हत्या से पहले राकेश के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया गया था। इस खुलासे बाद पुलिस ने आरोपी पर हत्या के साथ ही धारा 377 का मामला भी दर्ज किया है।
इससे पहले राकेश जहां पर आदिनाथ सोसाइटी में रहता था वहां के पड़ोसियों ने उसके घर से अजीब बदबू आने की बात कही। इसके बाद राकेश के घर वाले वहां पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह से दरवाजा खोलकर परिजन अंदर पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा है।
पुलिस ने बताया कि शव के शरीर में कमर से नीचे कोई कपड़ा नहीं था। डॉक्टरों ने राकेश की मौत का कारण उसका गला घोंटना बताया। वहीं आरोपियों की पहचान राकेश के दाहिन हाथ में बने टैटू से की गई।
घरवालों ने पुलिस को बताया कि राकेश गले में हार, कानों में सोने की बालियां और हाथ में सोने के कंगन पहनता था। लेकिन जब शव मिला तो यह सोने के सभी गहने गायब थे।