{"_id":"5d1efc0a8ebc3e3c8304c4e6","slug":"sameera-reddy-baby-bump-underwater-photoshoot-set-internet-on-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी में 'समीरा रेड्डी' ने शेयर की दिलचस्प तस्वीरें, इंटरनेट पर मचा दिया तहलका","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
प्रेग्नेंसी में 'समीरा रेड्डी' ने शेयर की दिलचस्प तस्वीरें, इंटरनेट पर मचा दिया तहलका
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने हाल ही में एक बेहद दिलचस्प अंडरवॉटर फोटोशूट करवाया है। अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते ही 'बेबी बंप' फोटोशूट की अंडरवाटर तस्वीरों ने तहलका मचा दिया। चंद घंटों में वायरल हुई तस्वीरों में समीरा का साहस और प्रेग्नेंसी के दौरान उनका स्टाइल देखते बनता है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी के दौरान की इतनी खूबसूरत तस्वीरें हैं, जिनसे दिल नहीं भरेगा। प्रेग्नेंसी के दौरान भी समीरा पुरे 'एलिगेंस' के साथ स्टाइल कैरी करती हैं। हाल ही में कराए दिलचस्प फोटोशूट में समीरा ने कलरफुल बिकनी पहनी और खूबसूरत 'बेबी बंप' को फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
3 of 5
समीरा की ये जबरदस्त तस्वीरें फोटोग्राफर सचिन खीरा ने खींची हैं। हरे रंग की बिकनी में पानी में तैरती 'न्यू ममा' कूल अंदाज में पोज कर रही हैं। JW MARRIOT जुहू में खींची गई ये तस्वीरें काफी रोमांचक हैं। समीरा रेड्डी ने kairestore ब्रांड की बिकनी पहनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
समीरा ने दूसरी तस्वीर में गुलाबी बिकनी पहनी जिसमें सफेद दुपट्टा भी लहरा रही हैं। समीरा को विहल और निधि मुनीम ने स्टाइल किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए समीरा ने कैप्शन में लिखा कि, 'मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि ये तस्वीरें बिना फिल्टर, बिना फोटोशॉप और बिना टचअप की हैं।' समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : social media
समीरा ने 'इंपरफेक्टली परफेक्ट' नाम का एक नया अभियान शुरू किया है। समीरा रेड्डी ने यह अभियान दैहिक सुंदरता में सकारात्मकता लाने के साथ-साथ लोगों को अवसाद और तनाव के बारे में खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करता है। अभियान के तहत महिलाओं की गर्भावस्था के बाद की देखभाल और उनके बेहतर स्वास्थ्य पर भी चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।